Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां की मौत के बाद पत्नी ने भी किया तिरस्कार, सदमे में दे दी जान

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sat, 04 Feb 2017 10:35 PM (IST)

    मुंगेर में एक युवक मां की मौत के बाद पत्नी का तिरस्कार बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने सदमे में आत्महत्या कर ली। हालांकि, उसके ससुराल वालों ने हत्या का आर ...और पढ़ें

    मां की मौत के बाद पत्नी ने भी किया तिरस्कार, सदमे में दे दी जान
    मां की मौत के बाद पत्नी ने भी किया तिरस्कार, सदमे में दे दी जान

    मुंगेर [जेएनएन]। मां की मौत के सदमे में के बाद पत्नी को उसके मायके से बुलाने गए युवक को निराशा हाथ लगी। इसके सदमे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, युवक के ससुराल वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

    जानकारी के अनुसार मुंगेर की निवसाी गायत्री देवी की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। उस समय उनका छोटा बेटा दीपक घर में नहीं था। दीपक को जब मां की मौत की जानकारी हुई तो वह विचलित हो गया। थोड़ी देर बाद वह अपनी पत्नी को लाने उसके मायके पहुंच गया। उसकी पत्नी करीब एक साल से मायके में ही थी। लेकिन, पत्नी ने उसके साथ लौटने से इन्कार कर दिया।

    मां की मौत के बाद पत्नी के इस तिरस्कार से दीपक गहरे सदमे में चला गया। उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया। परिजनों ने दीपक को बुलाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोडऩे पर पता चला कि दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

    उधर, दीपक के ससुराल वालों ने संपत्ति विवाद में गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी