विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांव में अपना भौकाल बनाने के लिए युवक ने खरीदा कारतूस, पहुंच गया हवालात, मुजफ्फरपुर की घटना

Published: Sun, 20 Jul 2025 07:52 PM (IST)

Bihar Crime मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. गिरफ्तार युवक पकड़ी पकोहीं निवासी, उसके पास से गोली मिला
  2. गांव के ही एक अन्य युवक से खरीदा कारतूस, युवक की तलाश

संवाद सहयोगी, मड़वन(मुजफ्फरपुर)। गांव के लोगों को डराने के इरादे से खरीदे गए कारतूस के साथ एक युवक को करजा पुलिस ने दबोचा है। मामला थाना क्षेत्र के पकड़ी का है। गिरफ्तार युवक की पहचान पकड़ी पकोहीं निवासी 19 वर्षीय मो. सुहैल के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी पकोहीं निवासी मो. सुहैल के पास कट्टा व गोली रखे होने की सूचना मिली। इसके बाद करजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के घर पर छापेमारी की। इस दौरान युवक घर पर नहीं मिला, लेकिन खोजबीन करने के बाद उसे घर के बगल से दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक से पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में युवक ने बताया कि लोगों को डराने धमकाने के लिए उसने गांव के ही एक व्यक्ति से कारतूस खरीदी है। थाना अध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि युवक का अभी कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

उन्होंने बताया कि युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति से कारतूस खरीदा था। जिसके घर पर छापेमारी की गई है, लेकिन वह फरार हो गया। युवक के हाथों कारतूस बेचने वाले व गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कारतूस बेचने वाले की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल करवाई प्रभावित होने की वजह से उसके नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।