Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amit Shah Bihar Visit: कश्मीर से लेकर अयोध्या और महिला आरक्षण तक...अमित शाह ने लालू-नीतीश को जमकर घेरा, पढ़ें भाषण की प्रमुख बातें

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 03:27 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पर अपने संबोधन के दौरान राजद प्रमुख लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर घेरा है। अपने संबोधन के दौरान उ ...और पढ़ें

    अमित शाह ने मुजफ्फरपुर में लालू-नीतीश को जमकर घेरा
    अमित शाह ने मुजफ्फरपुर में लालू-नीतीश को जमकर घेरा

    HighLights

    1. शाह ने कहा कि बिहार में दो वंदे भारत ट्रेन
    2. शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रमा पर तिरंगा फहराने का काम

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। भारत के गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर घेरा।

    उन्होंने अपने संबोधन में अयोध्या से लेकर कश्मीर और महिला आरक्षण तक का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश और कांग्रेस राम जन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी जी ने भूमि पूजन किया और अब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

    भाषण के महत्वपूर्ण अंश

    • अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने पिछले चुनाव में मोदी जी को 39 सीटें दी थीं। इस बार 40 सीटें झोली में डाल दी जाएगी। 2024 और 25 कमल की सरकार बनानी है। 
    • उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के जनादेश का अपमान किया। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया।
    • उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में G 20 हुआ और पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी।
    • शाह ने कहा कि मोदी जी ने नौ सालों में आतंकवाद को खत्म करने का काम। कश्मीर से धारा 370 हटाई। 
    • उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रमा पर तिरंगा फहराने का काम किया गया।
    • महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया।
    • अमित शाह ने अपने संबोधन में फिर किया तेल और पानी का जिक्र। उन्होंने कहा कि मैने पहले ही कहा था कि तेल और पानी एक साथ नहीं रहते। नीतीश जी आगे आगे देखिए लालू जी आपके साथ क्या करते हैं। 
    • अमित शाह ने कांग्रेस का भी जिक किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पिछड़े समाज का बहिष्कार किया। जबकि मोदी मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी से हैं। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में 27% आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया।
    • शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार को नौ साल में मोदी जी ने छह लाख करोड़ रुपये विकास के लिए दिए।
    • शाह ने कहा कि बिहार में दो वंदे भारत ट्रेन। गया के हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण करने का काम किया है।
    • इसके अलावा, शाह ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश और कांग्रेस राम जन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी जी ने इसे अंतिम रूप दिया।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में लालू-नीतीश पर जमकर बरसे अमित शाह, अयोध्या तक का कर दिया जिक्र

    यह भी पढ़ें- यूं ही मुजफ्फरपुर की रैली करने नहीं आ रहे अमित शाह...जानिए भाजपा के लिए यह क्षेत्र क्यों है खास?