Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur News: साइबर ठगी मामले में छापामारी करने पहुंची पुलिस से हाथापाई, UP से जुड़ा है मामला

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 11:23 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में साइबर थाने की पुलिस जो साइबर ठगी के मामले में छापामारी करने गई थी के साथ हाथापाई की कोशिश की गई। यह मामला उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के ...और पढ़ें

    ठगी मामले में छापामारी करने गई साइबर थाने की पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार (सांकेतिक तस्वीर)
    ठगी मामले में छापामारी करने गई साइबर थाने की पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. यूपी के एक व्यक्ति के पुत्र को दुष्कर्म के केस में फंसाने का झांसा देकर साइबर ठगी
    2. ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत छापामारी करने गई पुलिस के साथ किया अभद्र व्यवहार

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति के पुत्र को दुष्कर्म के केस में फंसाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये ठगी मामले के तार मिठनपुरा के कालीबारी रोड-तीनकोठिया इलाके से जुड़ गए हैं। सूचना के आधार पर उक्त इलाके के एक रिक्शा गैराज के निकट छापामारी करने गई साइबर थाने की पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार कर धक्का-मुक्की कर हाथापाई का प्रयास किया गया।

    साइबर थाने में प्राथमिकी

    किसी तरह से पुलिस वहां से निकली। मामले में साइबर थाने की एक सिपाही ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें इलाके के जोया खान, समा रानी, ओसमा खातून व सलीम खान को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यूपी के बुधना इलाके का रहने वाला है पीड़ित

    बताया गया कि यूपी बुधना इलाके के रहने वाले आर्यन नामक व्यक्ति के पुत्र को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। इसको लेकर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की गई। जांच में पीड़ित से ठगी की गई राशि मोतीझील के इंडियन बैंक के खाता में ट्रांसफर पाया गया।

    ठगी में प्रयोग किए गए नंबर के आधार पर छापामारी करने पहुंची पुलिस

    ठगी में प्रयोग मोबाइल धारक का नाम मो. खान कालीबारी का मिला। खाताधारक का नाम मो. सलीम खान कालीबारी रोड तीनकोठिया का पता चला।

    इसके बाद मिठनपुरा थाने की पुलिस के साथ देर रात ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत साइबर थाने की टीम छापामारी करने गई थी।

    साइबर डीएसपी के साथ अन्य पुलिसकर्मी कालीबारी रोड तीनकोठिया रिक्शा गैरेज के पास उक्त व्यक्ति के घर पर पूछताछ को पहुंचे।

    इसी क्रम में मो. सलीम खान के घर के द्वार पर खड़े आरोपितों ने सहयोग करने के बजाय बाधा उत्पन्न कर वरीय पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया। पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने की कोशिश की गई। घटना की वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    बेतिया पुलिस थाने में खून खराबा, सिपाही ने साथी के सीने में दाग दी 12 गोलियां, फिर छत पर चढ़कर लहराने लगा बंदूक

    Bihar News: बिहार में अफीम की खेती पर बड़ा एक्शन, 800 एकड़ की फसल नष्ट; 146 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR