तिरहुत स्नातक सीट पर वंशीधर ब्रजवासी की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक झा को 9147 वोटों से हराया
Tirhut Graduate Constituency: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने ...और पढ़ें

मतगणना स्थल के बाहर खुशी मनाते बंशीधर ब्रजवासी।
HighLights
वंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक सीट पर जीत दर्ज की।
जेडीयू के अभिषेक झा को 9,147 वोटों से हराया।
ब्रजवासी ने अपनी सीट बरकरार रखी, समर्थकों में जश्न।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Tirhut Graduate Constituency: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है।
निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सीट बचा ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
अभिषेक झा को बड़े अंतर से हराया
अंतिम मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने कुल 31,832 वोट हासिल किए। वहीं, उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जेडीयू (JDU) के अभिषेक झा को 22,685 वोट मिले।
वंशीधर ब्रजवासी ने 9,147 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
मतदान के कुल आंकड़े
इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8,760 मतदाता थे, जिनमें से कुल 7,271 वोट पड़े। जांच के दौरान 254 वोट अवैध पाए गए, जिसके बाद कुल वैध मतों की संख्या 7,017 रही।
कड़े मुकाबले के बीच इन वैध और दूसरी वरीयता के वोटों की गणना के बाद ब्रजवासी ने निर्णायक बढ़त हासिल की।
समर्थकों में जश्न का माहौल
फाइनल रिजल्ट की घोषणा और 9,147 वोटों से ब्रजवासी की बड़ी जीत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर और अबीर-गुलाल उड़ाकर इस जीत का जश्न मनाया।