विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mithila Express की भीड़ को कम करेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल

Published: Mon, 29 Apr 2024 03:42 PM (IST)

मुजफ्फरपुर से बरौनी स्टेशन तक जहां-जहां मिथिला एक्सप्रेस का स्टॉपेज है उन सभी जगहों पर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन रुकती गई। ...और पढ़ें

Mithila Express की भीड़ को कम करेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल
Mithila Express की भीड़ को कम करेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल

HighLights

  1. मिथिला एक्सप्रेस की भीड़ को कम करेगी स्पेशल बरौनी पैसेंजर ट्रेन
  2. एक माह पहले ट्रायल के तौर पर तीन दिनों के लिए चली थी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
  3. पैसेंजर का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर फिर से चली, मिथिला के 20 मिनट आगे सवारी गाड़ी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मिथिला एक्सप्रेस में होने वाली लोकल भीड़ को कम करने के लिए फिर से स्पेशल बरौनी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रविवार से शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से बरौनी तक मिथिला एक्सप्रेस के आगे-आगे चलेगी।

मुजफ्फरपुर से बरौनी स्टेशन तक जहां-जहां मिथिला एक्सप्रेस का स्टॉपेज है, उन सभी जगहों पर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन रुकती गई। यह स्पेशल ट्रेन एक महीना पहले तीन दिनों के लिए ट्रायल के तौर पर चलाई गई थी। उसके बाद मिथिला एक्सप्रेस में लोकल यात्रियों की भीड़ में काफी कमी आई थी।

उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। उसके बाद पूर्व मध्य रेल से स्पेशल पैसेंजर ट्रेन को चलाने की अनुमति मिल गई है। इसके बाद यहां पैसेंजर ट्रेन का रैक उपलब्ध नहीं होने पर गया से उक्त रैक को मंगवाया गया।

पिछले दो दिनों से गोरौल में यह रैक खड़ी थी। रविवार से इसका परिचालन मुजफ्फरपुर जंक्शन से बरौनी के लिए शुरू किया गया है। इस ट्रेन का नंबर नहीं है। अभी लोकल चल रही है। बाद में नंबर भी मिल जाएगा।

सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद ने कहा कि ट्रायल के तौर पर एक महीना पहले चलाई गई थी। इसका अच्छा रिस्पांस आने पर फिर से चलाई जा रही है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन से मिथिला एक्सप्रेस से 30 मिनट पहले चलाई गई। 13:10 में पैसेंजर ट्रेन यहां से बरौनी के लिए चली। वहीं मिथिला एक्सप्रेस निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से पहुंची।

ये भी पढ़ें- बिहार के इस स्टेशन से दिल्ली, बांद्रा और उज्जैन के लिए डायरेक्ट ट्रेन, पढ़ें रूट और टाइम टेबल

ये भी पढ़ें- नई दिल्ली, वलसाड, उधना, बांद्रा और इंदौर के लिए स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा, जानिए रूट और टाइमिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।