Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में सीट बंटवारे के बाद बढ़ी सियासी हलचल! अब बिहार विधानसभा की 125 सीटों पर चुनाव लड़ने की JDU में उठी आवाज

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 11:26 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर में जदयू की बैठक में मिशन बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। पार्टी नेताओं ने 125 सीटों पर लड़ने की मांग की। बैठक में कार्यकारिणी का व ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. जिलाध्यक्ष ने किया कमेटी का विस्तार, 16 उपाध्यक्ष और 42 महासचिव की लिस्ट तैयार
    2. जिलाध्यक्ष ने हर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का दिलाया संकल्प

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के बाद जदयू ने बड़ा संदेश दिया है। दरअसल, भाजपा ने झारखंड में जदयू को महज दो सीटें दी हैं। पार्टी की तरफ से 11 सीटों की मांग थी। इसको लेकर पार्टी के भीतर असंतोष भी देखा गया है।

    इस बीच, मुजफ्फरपुर में जिला जदयू की बैठक में मिशन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति बनी। इस दौरान पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर लड़ने की मांग की। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

    इसमें 16 उपाध्यक्ष, 42 महासचिव तथा 42 सचिवों के नाम घोषित हुआ। जिला प्रवक्ता डा. श्याम कल्याण, जिला सह प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह एवं रामलाला ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा व जिला मीडिया प्रभारी अनीश कुमार बनाए गए।

    सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संगठन प्रभारी परमहंस ने कहा कि इस बार विधानसभा में 225 तो नारा है उसमें 125 हमारा है।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के लिए 225 का लक्ष्य तभी संभव है जब मुजफ्फरपुर की 11 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत हो। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सिर्फ काम किया है। उसकी चर्चा हर जगह पर करनी है। 2025 हो या 2030 फिर से मुख्यमंत्री नीतीश का नारा लगाया गया।

    इनकी रही भागीदारी

    अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने की। महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर मो.जमाल, मनोज किसान, शैलेश कुमार शैलू, अमर सिंह, रंजन कुमार, रामेश्वर सहनी, उत्तम पांडेय, रमेश कुमार ओझा, मनोज सिंह, मृत्युंजय सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, श्रवण झा, हरिवंश नारायण सिंह, सविता शाही, प्रभात किरण, जानकी श्रीवास्तव, चंदन पांडेय आदि शामिल रहे।

    जदयू जिलाध्यक्ष का विरोध तेज, एक खेमे ने नेतृत्व परिवर्तन की उठाई मांग

    दूसरी ओर, जनता दल यू अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2025 के चुनाव में वर्तमान जिलाध्यक्ष का नेतृत्व मंजूर नहीं। संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है।

    खबरें और भी

    जिला नेतृत्व से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को विधान पार्षद दिनेश सिंह व पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा का भी साथ मिला। विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता सुबोध कुमार सिंह तथा संचालन इरफान दिलकश ने किया।

    जदयू नेताओं की बैठक में उपस्थित विधान पार्षद दिनेश सिंह बाएं से चौथे, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा दाएं से तीसरे एवं अन्य नेतागण।  सौ. पार्टी

    25 अक्टूबर को संगठन पर मंथन बैठक करने की घोषणा की गई। इसके लिए वरीय पार्टी नेता नरेंद्र पटेल को संयोजक बनाया गया है। संयोजक ने बताया कि शनिवार की बैठक जदयू के पुराने व नए कार्यकर्ताओं की थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी लाइन के विपरीत यहां पर काम हुआ।

    पंचायत से लेकर जिले तक कहीं पर संगठन नहीं दिख रहा। विधानसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर एनडीए की जीत हो, इसके लिए बड़ी बैठक होगी। उसके बाद एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह व पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा के साथ पार्टी के पांच प्रमुख कार्यकर्ता पटना जाएंगे।

    यह भी पढ़ें-

    सिवान के 1130 प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन की तैयारी, शिक्षा विभाग ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम; पढ़ें पूरा मामला

    Bijli News: मीटर में गड़बड़ी... बिजली विभाग ने भेजा 16 लाख का नोटिस, फिर उपभोक्ता की एक रणनीति से पलट गया 'खेल'