Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार भूमि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में फीफो की व्यवस्था फिलहाल तक स्थगित

    By Babul Deep Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 01 Apr 2026 09:20 PM (IST)

    बिहार भूमि पोर्टल पर आवेदनों के निष्पादन में फीफो (FIFO) व्यवस्था 30 जून तक स्थगित कर दी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की उप निदेशक मोना झा ने यह ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. बिहार भूमि पोर्टल पर फीफो व्यवस्था 30 जून तक स्थगित।

    2. SC/ST मामलों और भूमि सुधार शिकायतों को मिलेगी प्राथमिकता।

    3. राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से आवेदन निष्पादन में देरी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बिहार भूमि पोर्टल से जुड़े आवेदकों के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है। अब तक FIFO के सिद्धांत पर चल रही आवेदन निष्पादन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

    बिहार भूमि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में फीफो (फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) की व्यवस्था को 30 जून तक स्थगित किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की उप निदेशक मोना झा ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है और सभी जिलों को अवगत कराया है।

    बताया गया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य विशेषकर एससी एसटी से संबंधित मामले और भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर फीफो की व्यवस्था लागू की गई थी।

    इसे पहले 31 मार्च तक स्थगित किया गया था। लेकिन राजस्व कर्मचारियों और सीओ के हड़ताल पर रहने के कारण तिथि में विस्तार करते हुए 30 जून तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था की समीक्षा 30 जून के बाद की जाएगी।

    अगर आवश्यकता हुई तो दोबारा इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा। विदित हो कि राज्य में विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी और सीओ हड़ताल पर हैं। कुछ सीओ ने तो कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन कोई भी राजस्व कर्मचारी अबतक कार्य पर नहीं लौटे हैं।

    इससे अंचलों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। दाखिल खारिज से लेकर परिमार्जन के आवेदनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिले में 10 हजार से अधिक दाखिल खारिज के आवेदन लंबित हैं। राजस्व कर्मचारियों का प्रभार पंचायत सचिव और अंचल अमीन को दिया गया है, लेकिन काम में कोई सुधार नहीं हुआ है।

    खबरें और भी