Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: इस बार छठ व्रतियों को मौसम का मिलेगा साथ, धुंध के कारण सूर्य देव के दर्शन के लिए करनी होगी प्रतीक्षा

    By Amrendra TiwariEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 07:45 AM (IST)

    Bihar Weather News बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पर छठ व्रतियों को मौसम का साथ मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित शेष भागों में सुबह-श ...और पढ़ें

    Bihar Weather: छठ व्रतियों को मौसम का मिलेगा साथ
    Bihar Weather: छठ व्रतियों को मौसम का मिलेगा साथ

    HighLights

    1. धुंध के कारण सूर्य देव के दर्शन को करनी होगी प्रतीक्षा
    2. 4 डिग्री सामान्य से ऊपर चढ़ा राजधानी का तापमान

    प्रभात रंजन, पटना। लोक आस्था का महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय से आरंभ हो गया। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदल गया। दो दिनों के दौरान न्यूतनम तापमान में एक से दो डिग्री वृद्धि की संभावना है।

    ऐसे में छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को मौसम का साथ मिलेगा। हालांकि, पटना सहित शेष भागों में सुबह-शाम धुंध की स्थिति बनी रहेगी। ऐेसे में छठ व्रतियों को सूर्य देव के दर्शन के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। धूप निकलने के साथ ही मौसम सामान्य बना रहेगा।

    शुक्रवार को राजधानी का तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    उत्तर बिहार में मौसम का हाल

    मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। दिन में धूप तो शाम ढलते ही ठंड का एहसास हो रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 22 नवंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम विज्ञानी डा ए. सत्तार ने कहा कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पूर्वानुमानित अवधि में अगले एक-दो दिन पुरवा तथा उसके बाद पछुआ चलने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें -

    अरे वाह! जेल में मनाया जाएगा छठ महापर्व, घाट भी सजकर तैयार; पंजाब के हरप्रीत सहित 126 कैदी रखेंगे व्रत

    Chhath Puja 2023: जंक्शन पर भीड़ को कंट्रोल करने का तरीका, सोनपुर DRM ने निकाला तोड़; क्या वाकई तैयारियां आएंगी काम?