Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लूट और छिनतई की राशि के बंटवारे में बेईमानी पर बदमाशों में भिड़ंत, पुलिस पहुंची तो पानी में फेंकी पिस्टल

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 04:54 PM (IST)

    Bihar Crime मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में लूट के पैसे के बंटवारे को लेकर बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बहस के बाद एक गुट ने फायरिंग कर दी ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी में छिपे दो बदमाशों को दबोच लिया। जागरण
    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी में छिपे दो बदमाशों को दबोच लिया। जागरण

    HighLights

    1. करजा में लूट की राशि के बंटवारे में भिड़े बदमाश, फायरिंग
    2. चमरूआ की घटना, पिस्टल फेंक झाड़ी में छिपे थे दोनों
    3. पुलिस ने फायरिंग की बात से किया इन्कार, आर्म्स जब्त

    संवाद सहयोगी, मड़वन (मुजफ्फरपुर)। Bihar Crime: करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ के निकट एनएच-722 पर शुक्रवार की दोपहर लूट और छिनतई की राशि के बंटवारे के दौरान दो गुटों में बंटे बदमाशों के बीच भिड़ंत हो गई।

    इस दौरान नोकझोंक के बाद विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के बदमाशों ने फायरिंग कर दी, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी में छिपे दो बदमाशों को खदेड़कर दबोच लिया।

    इसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर मैसेज चलने लगा कि बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई है। हालांकि थानाध्यक्ष ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है। हालांकि निशानदेही पर छापेमारी के बाद आर्म्स को जब्त कर लिया गया है।

    बताया गया कि बदमाशों के आपसी झगड़े के दौरान पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर दो गुटों में बंटे बदमाश भाग खड़े हुए। इस बीच दो बदमाशों ने अपनी पिस्टल पानी में फेंककर झाड़ियों में छिपने का प्रयास किया।

    करजा थाना अध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस के नेतृत्व में पुलिस की दो और टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों बदमाशों को झाड़ियों से पकड़ लिया। हालांकि, पानी में फेंकी गई पिस्तौल बरामद नहीं की जा सकी। बदमाशों की पहचान गवसरा के मौसम सहनी और रौशन सहनी के रूप में हुई है।

    थाना अध्यक्ष ने फायरिंग की घटना से इन्कार करते हुए कहा कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिस्तौल की बरामदगी के लिए छापेमारी की गई। इसके बाद देर रात पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर आर्म्स समेत अन्य सामान जब्त की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी