Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में दरिंदगी की सारी हदें पार! ढाई साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 05:45 AM (IST)

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक गांव में ढाई साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुष्कर्म क ...और पढ़ें

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक गांव में ढाई साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की।
    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक गांव में ढाई साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की।

    जागरण संवाददाता, मीनापुर (मुजफ्फरपुर)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक गांव में ढाई साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची का शव झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और दो की तलाश में छापे मार रही है। शुक्रवार को बच्ची का शव मिलने के बाद मां ने लाल बाबू सहनी, राजेश, सुनील व सीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    बताया गया कि दंपती अपनी बच्ची के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। गुरुवार को पूजा थी। सभी लोग व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां साथियों के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के लापता होने पर स्वजन ने उसे रातभर खोजा, लेकिन पता नहीं चला। आरोपित लाल बाबू को बच्ची को साथ देखे जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। 

    https://www.zoo-starazagora.com/videos/news/ujjain-girl-rape-mp-news-17976.html