Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के छह ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

    By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:34 PM (IST)

    लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू ने बिहार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। उनकी वैध आय से क ...और पढ़ें

    मुजफफरपुर में छापेमारी में जब्त सामान।

    मुजफफरपुर में छापेमारी में जब्त सामान।

    HighLights

    1. लघु सिंचाई अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर छापेमारी।

    2. वैध आय से 85% अधिक संपत्ति का हुआ खुलासा।

    3. पटना, मुजफ्फरपुर, सासाराम सहित कई शहरों में कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में भ्रष्टाचार और काली कमाई करने वाले सरकारी अफसरों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है।

    इस बार ईओयू की रडार पर लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी आए हैं।

    आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओयू की विशेष टीमों ने अभियंता चौधरी के पटना, मुजफ्फरपुर, सासाराम, डेहरी और बांका स्थित कुल छह ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।

    वैध आय से 85 प्रतिशत से अधिक संपत्ति का पर्दाफाश

    आर्थिक अपराध इकाई के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

    प्राथमिक सत्यापन के बाद ईओयू थाने में कांड संख्या 15/26 दर्ज की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह साक्ष्य मिला कि अभियुक्त ने अपनी वैध आय के स्रोतों से करीब 1 करोड़ 19 लाख 98 हजार 534 रुपये अधिक की संपत्ति जमा कर रखी है, जो उनकी वास्तविक आय से लगभग 85.05 प्रतिशत अधिक है। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद बुधवार की सुबह ही सभी ठिकानों पर विशेष टीमों ने धावा बोल दिया।

    ससुराल से लेकर पैतृक आवास तक खंगाले जा रहे दस्तावेज 

    ईओयू की अलग-अलग टीमें अरविंद कुमार चौधरी के साम्राज्य को खंगालने में जुटी हैं। छापेमारी की जद में पटना के आदमपुर स्थित वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट और आशोपुर स्थित वीनस इम्पायर का फ्लैट, मुजफ्फरपुर जिला के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामूचक महामाया स्थान स्थित ससुराल और सासाराम स्थित कार्यालय और डेहरी स्थित सरकारी आवास है। इसके साथ ही टीम ने बांका पीपराडीह स्थित पैतृक आवास को खंगाला है।

    बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी, बड़े खुलासे की उम्मीद

    जांच अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान जमीनों के डीड, आलीशान फ्लैटों के दस्तावेज, कई बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट और निवेश से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं, जिनकी बारिकी से स्क्रूटनी की जा रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बैंक लॉकरों को भी खंगाला जा रहा है।

    खबरें और भी

    अधिकारियों का कहना है कि पूरी तलाशी और मूल्यांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही काली कमाई के इस बड़े खेल का अंतिम रूप से खुलासा किया जाएगा।