विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय आ रहे कुलाधिपति सह राज्यपाल, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:05 PM (IST)

Bihar Governor BRABU Visit: राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विवेकानंद ...और पढ़ें

राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में तैयारी पूरी। फोटो: जागरण

राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में तैयारी पूरी। फोटो: जागरण

HighLights

  1. कुलाधिपति राज्यपाल सय्यद अता हसनैन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय आएंगे।

  2. विवेकानंद प्रतिमा, पार्क, आईटी सेल, महाराजा गेट का उद्घाटन करेंगे।

  3. छात्रों-प्राध्यापकों से संवाद हेतु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Vivekananda Statue Inauguration: कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन शुक्रवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में करीब पौने दो घंटे रहेंगे।

इस दौरान प्रशासनिक भवन परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। साथ ही नवनिर्मित पार्क, आइटी सेल भवन और भव्य महाराजा गेट का उद्घाटन भी कुलाधिपति करेंगे।

सीनेट हाल में संवाद

उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद कुलाधिपति सेंट्रल लाइब्रेरी के सीनेट हाल में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों से सीधा संवाद करेंगे।

इस गरिमामयी बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन के वरीय अधिकारी और शोध में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित शिक्षक मौजूद रहेंगे।

कुलाधिपति के विश्वविद्यालय में प्रथम आगमन को लेकर गुरुवार को दिनभर प्रशासनिक स्तर पर जोरदार तैयारियां चलती रहीं।

bihar governor syed ata hasnain brabu muzaffarpur visit 1

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने परिसर का लगातार भ्रमण कर सभी बिंदुओं पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा घेरा बेहद कड़ा कर दिया गया है।

दोपहर बाद डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने विश्वविद्यालय पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

कुलाधिपति सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से एलएस कॉलेज गेट होते हुए विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करेंगे। यहां गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद वे प्रशासनिक भवन पहुंचकर आइटी सेल का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण, पार्क का उद्घाटन और कुलपति आवास के समीप नवनिर्मित महाराजा गेट का लोकार्पण किया जाएगा।

कक्षाएं चलेंगी ऑनलाइन

कार्यक्रम के मद्देनजर 11 सितंबर को विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागों सहित एलएस कॉलेज और आरबीबीएम कॉलेज में सामान्य शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

कुलसचिव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार संबंधित विभागों व कॉलेजों में कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।

सुरक्षा कारणों से विश्वविद्यालय परिसर में केवल अधिकृत शिक्षकों और कर्मियों को ही पहचान पत्र के साथ प्रवेश मिलेगा।