Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर की जर्जर सड़कें होंगी चकाचक, 300 करोड़ से 283 किमी का होगा कायाकल्प

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:47 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर जिले के छह प्रखंडों में 283 किलोमीटर जर्जर ग्रामीण सड़कों के सुधार के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने लगभग 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। ...और पढ़ें

    विभागीय सर्वे के बाद खराब सड़कों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी गई है। फाइल फोटो

    विभागीय सर्वे के बाद खराब सड़कों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी गई है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Rural Works Department: जिले के ग्रामीण इलाकों में जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। ग्रामीण कार्य विभाग ने छह प्रखंडों की सड़कों को सुधारने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।

    विभागीय सर्वे के बाद खराब सड़कों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी गई है। योजना के तहत जिले में कुल 283 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

    प्रस्ताव में 132 टूटी सड़कों की मरम्मत शामिल है, जबकि कई स्थानों पर नई सड़कें बनाई जाएंगी। मंजूरी मिलते ही विभाग की ओर से तुरंत टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

    सर्वे में कुढ़नी, सकरा, मुशहरी, मुरौल, सरैया और बंदरा प्रखंड की सड़कें सबसे ज्यादा जर्जर पाई गईं। बरसात के मौसम में यहां सड़कों पर बने गड्ढे आवागमन में भारी बाधा बनते हैं।

    ग्रामीण कार्य विभाग एक के कार्यपालक अभियंता रामू प्रसाद ने बताया कि कई सड़कें जर्जर हैं। पूरी तरह क्षतिग्रस्त सड़कों का नए सिरे से निर्माण होगा, जबकि बाकी की मरम्मत की जाएगी।

    इस योजना के पूरा होने से गांवों का संपर्क सीधे पक्की सड़कों से जुड़ जाएगा। इससे ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा और किसानों को कृषि उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।