विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhiyan Basera Bihar: अभियान बसेरा-2 के तहत 1.23 लाख परिवारों का हुआ सर्वे, 36 हजार का नाम हटाया

Published: Fri, 04 Apr 2025 07:04 PM (IST)

अभियान बसेरा-2 के तहत बिहार में किए गए सर्वे में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। 1.23 लाख परिवारों ...और पढ़ें

अभियान बसेरा-2 के तहत 1.23 लाख परिवारों का हुआ सर्वे, 36 हजार का नाम हटाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अभियान बसेरा-2 के तहत 1.23 लाख परिवारों का हुआ सर्वे, 36 हजार का नाम हटाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नॉट फिट फॉर लैंड एलॉटमेंट बताकर सर्वेयर ने नाम काटा, मुख्य सचिव ने दिया जांच का आदेश
  2. अंचल स्तर पर गैर राजस्व संवर्गीय पर्यवेक्षकों की बनेगी टीम, अपलोड आंकड़ों का होगा क्रॉस चेक

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अभियान बसेरा-2 के तहत बिहार में किए गए सर्वे में सर्वेयरों द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने का पता लगा है। दरअसल, सभी जिलों में एक लाख 23 हजार 146 परिवारों का सर्वे किया गया। इसमें से 36 हजार 458 परिवारों को नॉट फिट फॉर लैंड एलॉटमेंट (भूमि आवंटन के लिए उपयुक्त नहीं) बताकर नाम हटा दिया गया।

पिछले दिनों मुख्य सचिव ने अभियान बसेरा की समीक्षा की। उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर नाम हटाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इतने अधिक परिवारों का नाम भूमि आवंटन के लिए उपयुक्त नहीं बताकर हटाया जाना चिंताजनक है। इससे स्पष्ट है कि या तो सर्वे मानक के अनुसार, नहीं किया गया या फिर नाम हटाने में अनियमितता बरती गई।

क्रॉस चेक होंगे आंकड़े

उन्होंने इसकी जांच का आदेश दिया है। कहा कि अंचल स्तर पर गैर राजस्व संवर्गीय पर्यवेक्षकों की टीम अविलंब गठित की जाए। ऑनलाइन ऐप पर जो आंकड़े अपलोड किए गए और जिन परिवारों का नाम हटाया गया। उसे जांच के दौरान क्रॉस चेक करें और तुरंत इसकी रिपोर्ट दें।

अंचल स्तर पर गठित होगी टीम

इसके आलोक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने सभी समाहर्ताओं को इसकी जानकारी दी है और अंचल स्तर पर जांच के लिए टीम गठित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

इसके अलावा अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत पूर्व में किए गए गलत सर्वेक्षण करने वाले दोषी पदाधिकारी और कर्मियों को चिह्नित कर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। इससे संबंधित रिपोर्ट भी विभाग को भेजने को कहा गया है।

सर्वे में अनियमितताएं

  • अभियान बसेरा-2 के तहत किए गए सर्वे में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई हैं। 36,458 परिवारों को भूमि आवंटन के लिए उपयुक्त नहीं बताकर उनका नाम हटाया गया।

मुख्य सचिव की चिंता

  • मुख्य सचिव ने सर्वे में नाम हटाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह संकेत करता है कि सर्वे मानक के अनुसार नहीं किया गया या इसमें अनियमितताएं बरती गई हैं।

जांच और अनुशासनिक कार्रवाई

  • मुख्य सचिव ने सर्वे आंकड़ों की क्रॉस चेकिंग और दोषी अधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की दिशा में कदम उठाने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana: खुशखबरी! सरकार ने बढ़ाई पीएम आवास योजना सर्वे की लास्ट डेट, जारी हुए नए निर्देश

ये भी पढ़ें- Bihar Bhumi: इस जिले में 17 थानों की जमीन का नहीं मिल रहा रिकॉर्ड, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।