Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar land Record: भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी दस्तावेज होंगे डिजिटाइज्ड, राजस्व विभाग के निदेशक ने की सख्ती

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 04:49 PM (IST)

    विभाग ने सभी दस्तावेजों को डिजिटाइज्ड करने का निर्णय लिया है। ताकि सालों साल तक इसे सुरक्षित रखा जाए और कभी भी खोजने में परेशानी नहीं हो। एक क्लिक करत ...और पढ़ें

    भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी दस्तावेज होंगे डिजिटाइज्ड, राजस्व विभाग के निदेशक ने की सख्ती
    भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी दस्तावेज होंगे डिजिटाइज्ड, राजस्व विभाग के निदेशक ने की सख्ती

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी दस्तावेज अब डिजिटाइज्ड होंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से सभी जिलों को इससे अवगत कराया गया है। विभाग के निदेशक सुशील कुमार ने सभी समाहर्ताओं को इससे अवगत कराते हुए इस कार्य में तेजी लाने को कहा है।

    निदेशक ने कहा कि पूर्व में भी सभी जिलों को इसकी जानकारी दी गई थी और कार्य का तेजी से निष्पादन करने को कहा गया था, लेकिन इसकी प्रगति बहुत धीमी है। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई है।

    हार्ड कॉपी के खराब होने की आशंका

    उन्होंने कहा कि राज्य और जिले में सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर व्यापक स्तर पर भूमि का अधिग्रहण किया जाता है। इसके सभी दस्तावेज अब तक हार्ड कॉपी में रखे जाते हैं। एक समय आने पर इसके खराब होने की आशंका रहती है। इस कारण जिला अभिलेखागार में इन दस्तावेजों को सुरक्षित रखवाया जाता है। बावजूद यह खराब हो सकता है।

    सभी दस्तावेजों को डिजिटाइज्ड करने का फैसला

    इसे देखते हुए विभाग ने सभी दस्तावेजों को डिजिटाइज्ड करने का निर्णय लिया है। ताकि सालों साल तक इसे सुरक्षित रखा जाए और कभी भी खोजने में परेशानी नहीं हो। एक क्लिक करते ही दस्तावेज उपलब्ध हो जाएं।

    उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में किए गए कार्यों की रिपोर्ट भेजी जाए। अगर कार्य धीमा है तो समाहर्ता अपने स्तर से इसके लिए संबंधितों को निर्देशित करें। ताकि दस्तावेजों को डिजिटाइज्ड करने का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो सके।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Land Registry Rule: भूमि रजिस्ट्री की नई नियमावली से निबंधन कार्य में आई गिरावट, सरकार को लगा तगड़ा झटका

    ये भी पढ़ें- Bihar Jamin Dakhil Kharij: बिना ठोस कारण बताए निरस्त किया दाखिल-खारिज, डीएम के पास पहुंची शिकायत