Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में मंत्री केदार प्रसाद के पोते की सरकारी एस्कॉर्ट के साथ रील वायरल, विवाद बढ़ा तो देनी पड़ी सफाई 

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:20 PM (IST)

    बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पोते अविराज गुप्ता की वायरल रील पर सरकारी सुरक्षाकर्मियों के दुरुपयोग का आरोप लगा है। मंत्री ने इन आरोपो ...और पढ़ें

    मंत्री केदार गुप्ता। फोटो एआईएनएस

    मंत्री केदार गुप्ता। फोटो एआईएनएस

    HighLights

    1. मंत्री के पोते की रील पर सरकारी सुरक्षा के दुरुपयोग का आरोप।

    2. केदार गुप्ता ने आरोपों को खारिज किया, इसे सामान्य बताया।

    3. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, राजनीतिक रंग दिया।

    संवाद सहयोगी, कुढ़नी। बिहार के पर्यटन मंत्री सह कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के पोते अविराज गुप्ता की एक वायरल रील को लेकर उठे विवाद पर मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    विपक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में आरोप लगाया गया था कि अविराज गुप्ता ने सरकारी सुरक्षाकर्मियों (एस्कॉर्ट) के साथ रील बनाई, जिसे सत्ता के दुरुपयोग से जोड़कर देखा गया।

    वही इन आरोपों पर सफाई देते हुए मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस बात की पूरी जानकारी नहीं है कि किस पोते की रील वायरल हो रही है। उन्होंने कहा, अविराज छोटा बच्चा है।

    आजकल युवाओं और बच्चों में मोबाइल पर रील बनाने का चलन है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वह सरकार की किसी विशेष सुविधा का लाभ उठा रहा है। बच्चा है, दादाजी के साथ फोटो या रील साझा कर रहा होगा। इसमें सत्ता के सुख या किसी नियम के उल्लंघन जैसी कोई बात नहीं है।

    वही आगे मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और इसे सत्ता के दुरुपयोग से जोड़ना कही से उचित नहीं है।

    इधर, विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। जबकि सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर बहस जारी है। हालांकि अब तक इस मामले में किसी जांच एजेंसी या प्रशासन की ओर से सरकारी सुरक्षा के दुरुपयोग की पुष्टि नहीं की गई है।

    केदार गुप्ता का राजनीतिक सफर

    केदार गुप्ता ने वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में बड़ी जीत दर्ज की थी। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। साल 2022 में अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त होने के बाद  कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ और केदार गुप्ता की वापसी हई। इसके बाद 2025 में भी उन्होंने जीत दर्ज की और पर्यटन मंत्री बने। केदार गुप्ता  बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले पर बनाएं बेहतरीन वीडियो और रील्स, बिहार सरकार देगी ₹3 लाख तक का इनाम 

    खबरें और भी