विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: पूर्व मंत्री की यौन शोषण के मामले में बढ़ी मुश्किलें, स्‍पेशल पॉक्‍सो कोर्ट ने जारी किया वारंट

Published: Tue, 09 Jul 2024 03:42 PM (IST)

Muzaffarpur News बिहार के पूर्व मंत्री बृषिण पटेल के खिलाफ विशेष पॉक्सो कोर्ट ने वारंट जारी किया है। पिछले साल ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री पर युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप है।
पूर्व मंत्री पर युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप है।

HighLights

  1. युवती से दुष्कर्म व यौन शोषण मामले में पूर्व मंत्री बृषिण पटेल के विरुद्ध वारंट जारी
  2. पिछले साल एक युवती ने विशेष पॉक्सो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था
  3. नौकरी दिलाने का वादा कर दुष्कर्म व यौन शोषण करने का लगाया है आरोप

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। युवती से यौन शोषण के मामले में राज्य के पूर्व मंत्री बृषिण पटेल के विरुद्ध विशेष पाक्सो कोर्ट ने वारंट जारी किया है। पिछले साल कुढ़नी थाना क्षेत्र की एक युवती ने विशेष पॉक्सो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें नौकरी दिलाने का वादा कर पटना बुलाकर  दुष्कर्म व यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था।

विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि विशेष कोर्ट ने परिवाद की सुनवाई के बाद इसे संज्ञान में लिया था। विशेष कोर्ट ने आरोपित पूर्व मंत्री को उपस्थित होने के लिए समन जारी किया था। समन पर उपस्थित नहीं होने पर विशेष कोर्ट ने वारंट जारी किया है।

यह भी पढ़ें - 

Neha Singh Rathore: 'रेल मंत्री जी... आपको कोई कुछ नहीं कहेगा', रेलवे ट्रैक का VIDEO शेयर कर नेहा राठौर का तंज

Bihar Flood: बाढ़ की चपेट में बिहार के 15 जिले, आफत में लोगों की जान; आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।