Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पंचायत चुनाव: प्रपत्र-एक का प्रकाशन 4 मई को, आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 18 मई

    By Babul Deep Edited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 30 Apr 2026 02:17 PM (IST)

    Bihar Panchayat Election:बिहार पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र-एक का प्रकाशन 4 मई को होगा, जिसके आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण होगा। नागरिक 4 मई ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Panchayat Poll Update: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच 4 मई को एक अहम चरण पूरा किया जाएगा। इस दिन प्रपत्र-एक का प्रकाशन किया जाएगा, जो निर्वाचन प्रक्रिया का आधार माना जाता है।

    पहले तय तारीख बढ़ाई गई

    प्रपत्र-एक का प्रकाशन पहले 27 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने के कारण इसकी तिथि बढ़ाकर अब 4 मई कर दी गई है। जिला प्रशासन इस प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटिरहित बनाने में जुटा है।

    जनसंख्या के आधार पर क्षेत्र

    प्रपत्र-एक में वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण किया जाता है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इस कार्य की शुद्धता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है।

    अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

    प्रक्रिया की निगरानी को मजबूत बनाने के लिए उप समाहर्ता स्तर के अधिकारियों को प्रखंडवार जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नामित किया गया है। इन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में प्रकाशन कार्य की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।

    आपत्तियों के लिए समय सीमा तय

    प्रपत्र-एक के प्रकाशन के बाद आम नागरिक 4 मई से 18 मई तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों का निष्पादन 22 मई तक किया जाएगा।

    अंतिम प्रकाशन 5 जून को

    सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद प्रपत्र-एक का अंतिम प्रकाशन 5 जून को किया जाएगा। पंचायत चुनाव की दिशा में यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसी के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की रूपरेखा तय होती है।