Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: लालू के ऑफर पर नीतीश कुमार ने कर दिया सब 'क्लियर', कहा- जहां हैं वहीं...

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 12:55 PM (IST)

    इंडी गठबंधन में शामिल होने के लालू यादव के ऑफर को सीएम नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि वे NDA गठब ...और पढ़ें

    लालू के ऑफर पर सीएम नीतीश कुमार का जवाब
    लालू के ऑफर पर सीएम नीतीश कुमार का जवाब

    HighLights

    1. इंडी गठबंधन में शामिल होने के ऑफर को नीतीश ने किया खारिज
    2. NDA के साथ रहेंगे सीएम नीतीश कुमार, कहीं और नहीं जाएंगे

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान इंडी गठबंधन में शामिल होने के ऑफर पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने ये साफ कर दिया कि वे किसी भी अन्य गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे। वह NDA के साथ ही रहेंगे।

    NDA में ही रहेंगे

    पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। वह एनडीए में ही रहेंगे। दूसरे गठबंधन से मिल रहे ऑफर को उन्होंने खारिज कर दिया।

    विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने रामदयालु में बनने वाले आरओबी का निरीक्षण किया। इसके अलावा औराई में बागमती पर बनने वाले पुल और गरहां-हटौरी-अतरार-भनगामा-औराई के कार्य का नक्शे से अवलोकन किया। इसके बाद मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का स्थल निरीक्षण किया।

    मनरेगा पार्क का उद्घाटन भी किया

    इसके बाद नरौली पंचायत सरकार भवन में मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने जीविका स्टाल और पंचायत भवन का जायजा लिया। नरौली में ही बृहद आश्रय गृह का उदघाटन किया। यहीं प्रेक्षा गृह समेत कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

    खबरें और भी

    12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी- सीएम नीतीश

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में इस साल 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा 34 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा

    उन्होंने कहा, हमारा काम में यकीन है, कुछ लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कुहासे के कारण सड़क मार्ग से पहुंचे मुख्यमंत्री ने एनएच से लेकर शहर को जाम से मुक्त करने की कई योजनाओं का जायजा लिया।

    उन्होंने 451 करोड़ 40 लाख रुपये की 76 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। योजनाओं का काम शीघ्र पूरा कराने का भी निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय योजना-दो के तहत 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया था। इसे बढ़ाकर 12 लाख किया गया। अब तक नौ लाख लोगों को सरकारी नौकर दे दी गई है।

    वहीं 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य था, अब तक 24 लाख को मुहैया कराया गया है। इस वर्ष 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 34 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

    विपक्ष पर भी सीएम नीतीश ने बोला हमला

    इस घोषणा के साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा, उनलोगों ने कोई काम किया क्या। शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। अस्पताल में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। सड़कें जर्जर थीं।

    नीतीश ने कहा कि उनलोगों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। हिंदू-मुस्लिम विवाद की खबरें आती थीं। शिक्षा की हालत ठीक नहीं थी। महिलाओं की स्थिति क्या थी सभी जानते हैं। जबसे हमलोगों की सरकार आई महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए गए।

    सीएम ने कहा कि हमलोगों ने स्वयं सहायता समूह का गठन किया उसे नाम दिया ''आजीविका''। जीविका समूह से जुड़नेवाली महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आया है। आप देख रहे हैं जीविका दीदियां कितना अच्छा काम कर रही हैं।

    केंद्र सरकार ने इसकी सराहना की और इसी तर्ज पर आजीविका नाम देकर पूरे देश में इसे चलाया। हमने सबके लिए किया है। हिन्दू, मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, महिला सबके लिए।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: 'अब कहीं नहीं जा रहे...', क्यों बार-बार ऐसा कह रहे CM नीतीश; यहां समझें पूरी INSIDE STORY