Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: लालू, नीतीश या फिर होगा जनता का राज; बिहार के लोगों ने चुनाव से पहले कर दिया सब कुछ क्लियर

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 08:36 AM (IST)

    जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को मुजफ्फरपुर के सहिला-हथौड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की नी ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने की लोगों से जनता का राज लाने की अपील
    प्रशांत किशोर ने की लोगों से जनता का राज लाने की अपील

    HighLights

    1. जन सुराज उद्घोष यात्रा पर पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार, हथौड़ी में की जनसभा
    2. पीएम मोदी पर बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगाने का आरोप
    3. प्रशांत किशोर ने जनता से की अपने बच्चों के लिए वोट देने की अपील की

    संवाद सहयोगी, हथौड़ी (मुजफ्फरपुर)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहिला-हथौड़ी हाई स्कूल मैदान में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता के लिए नहीं, एक बार अपने बेटे के लिए वोट देना है। तभी इन नेताओं से पूरा-पूरा हिसाब होगा।

    पीएम मोदी पर साधा निशाना

    प्रशांत किशोर ने कहा कि इन नेताओं ने 30 वर्षों से ठगा है, अब इनसे हिसाब होना चाहिए। पीएम मोदी वोट हम लोगों से ले रहें हैं और फैक्ट्री गुजरात में लगा रहे हैं। वोट आप लोगों का है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में? इस बार अपने-अपने बच्चों के लिए वोट देना है। लालू, नीतीश,मोदी का नहीं, इस बार जनता का राज लाना है।

    PK ने जनता से किए सवाल

    • मंच से जनता के साथ संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर पीएम मोदी आकर कहेंगे कि सब लोग नीतीश को वोट दे दें तो आप वोट दे दीजिएगा?
    • इस दौरान उन्होंने भीड़ में बैठे लोगों से सवाल किया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री रहना चाहिए या हटना चाहिए। चाचा को मुख्यमंत्री रखना है या हटाना है? लोगों ने कहा, हटना चाहिए।
    • पीके ने कहा कि मोदी आकर कहेंगे कि चाचा को मुख्यमंत्री रखना है तो आप क्या मानिएगा? भीड़ से आवाज आई, नहीं।

    जन सभा की अध्यक्षता मो. लालबाबू और संचालन पूर्व विधायक सहरसा मुन्ना बाबू ने किया। सभा को इन्दुभुषण सिंह अशोक, सकल देव सहनी, श्रवण कुमार सिंह, राम प्रवेश पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

    नीतीश का शासनकाल लालू यादव के जंगलराज से भी बदतर

    हथौड़ी में सभा से पहले प्रशांत किशोर ने परसिदन में प्रेस वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि आज बिहार की स्थिति लालू यादव के जंगलराज से भी ज्यादा बदतर हो चुकी है।

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार के शासनकाल में अधिकारियों का जंगल राज है। नीतीश कुमार की राजनीतिक नैतिकता खत्म हो चुकी है। नीतीश कुमार को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है। जनता की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं।

    सम्राट चौधरी से पूछे सवाल

    उन्होंने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी से पूछा कि बिहार से 26 लाख करोड़ रुपये की पूंजी बैंकों के माध्यम से दूसरे राज्यों में क्यों गई, उनको बताना चाहिए कि सीडी रेशियो क्या है।

    PK ने बेरोजगारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में मनरेगा के फंड का सही उपयोग नहीं हो रहा। बिहार में 80 प्रतिशत लोग रोज 100 रुपये भी नहीं कमा पाते। बिहार में प्रतिव्यक्ति आय 34 हजार रुपये है। प्रेस वार्ता में विनीता विजय भी मौजूद रहीं।

    ये भी पढ़ें

    Mohan Bhagwat: बिहार में सभी स्वयंसेवकों को मोहन भागवत ने दे दिया नया निर्देश, बोले- हमारी विरासत बचाने के लिए...

    बिहार में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरी में मिलेगा 35 प्रतिशत रिजर्वेशन; नीतीश सरकार ने किया एलान