यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Hospital: इस अस्पताल में इलाज कराना हो तो साथ लाएं कंबल, बीमारी के साथ ठंड से भी परेशान हुए मरीज
Bihar News बिहार के सरकारी अस्पतालों की हालत काफी खराब है। ठंड आने पर तो लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुजफ्फरपुर के सदर अस्पता ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। ठंड से बचाव की सदर अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। मरीजों के लिए गर्म पानी का इंतजाम नहीं है। यहां पर इलाज करा रहे ब्रह्मदेव राय ने कहा कि वह अपना कंबल व चादर ओढ़कर रात काट रहे हैं। यहां पर इलाज कराने आए मरीज बीमारी के साथ ही साथ ठंड से भी परेशान हैं।
सकरा की सोनी कुमारी ने बताया कि मरीज के लिए कंबल नहीं मिला तो बाजार से कंबल लाकर देना पड़ा। इमरजेंसी के बाहर व अन्य वार्ड में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। सदर अस्पताल के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि ठंड अचानक बढ़ी है। अलाव का इंतजाम किया गया है।
प्रसव कक्ष में गर्म पानी की सुविधा हैं। अगर किसी मरीज को गर्म पानी चाहिए तो वह जीविका की रसोई में जाकर ले सकता है। परिसर में फिलहाल कहीं भी गर्म पानी के लिए गीजर की व्यवस्था नहीं हैं। दावा किया कि कंबल के इंतजाम हैं। अगर किसी मरीज को नहीं मिल रहा तो वह आकर संपर्क करे। उसको उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें -
Rohini Mine: आज बंद हो जाएगी रोहिणी खदान, 425 कामगारों का भविष्य अंधकार में; जानिए क्या है वजह
किसकी है ये डिमांड... आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड की मांग पर मेघा उरांव ने उठाया सवाल