बिहार में वंशीधर ब्रजवासी की लगातार जीत ने साबित किया, पिछली सफलता तुक्का नहीं थी
वंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में फिर से जीत दर्ज की, जदयू समर्थित ...और पढ़ें

तिरहुत स्नातक से जीत के बाद बंशीधर ब्रजवासी। जागरण
HighLights
वंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से फिर जीत दर्ज की।
उन्होंने जदयू समर्थित अभिषेक झा को 9147 वोटों से हराया।
यह जीत साबित करती है पिछली सफलता कोई तुक्का नहीं थी।
प्रेम शंकर मिश्रा, मुजफ्फरपुर। वर्ष 2024 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन बड़ी पार्टी के नेताओं के सामने निर्दलीय मैदान में उतरने वाले वंशीधर ब्रजवासी ने जीत दर्ज की तो इसके कई अर्थ निकाले गए।
शिक्षकों की लड़ाई के कारण नौकरी गंवाने की सहानुभूति और कई दलों में वोटों के विभाजन को कारण बता उनकी जीत को तुक्का माना गया। दो वर्ष बाद भी मुख्य उम्मीदवारों में वही चेहरे थे। उनके साथ सत्ताधारी और विपक्षी दलों की ताकत भी थी।
इसके बावजूद परिणाम पर असर नहीं पड़ा।फिर से निर्दलीय ही मैदान में उतरे वंशीधर ब्रजवासी ने जीत दर्ज यह साबित कर दिया कि पिछला परिणाम तुक्का नहीं था। उन्होंने जदयू के समर्थित उम्मीदवार अभिषेक झा को 9147 वोटों से पराजित किया।
राजद समर्थित उम्मीदवार डा. रश्मि विनायक गौतम तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 15606 वोट मिले। जन सुराज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण कुमार झा का टिकट वापस लेते डा. विमोहन को योग्य उम्मीदवार बताया था। 2380 वोट पाकर वह चौथे नंबर पर रहे। पिछले चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार डा. विनायक गौतम को 16 हजार से अधिक वोट मिले थे।
तीन राउंड में वंशीधर को मिले कम वोट
एमआइटी परिसर में मंगलवार को शुरू हुई मतगणना बुधवार देर शाम तक चली 11 राउंड की गिनती में वह कभी पीछे नहीं हुए। हालांकि राउंड दो, तीन और सात में अभिषेक झा को ब्रजवासी से अधिक वोट मिले। इसके बावजूद ब्रजवासी पीछे नहीं हुए। अंत में जब दूसरी व अन्य वरीयता के वोटों की गिनती में भी वह आगे रहे।
डा.रश्मि विनायक की दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती ने बढ़ा दी थी बेचैनी
कुल 17 उम्मीदवारों में से 14 के गिनती से बाहर होने के बाद सबकी नजर राजद समर्थित उम्मीदवार डा. रश्मि की दूसरी वरीयता के वोटों पर सबकी नजर रुक गई।
यह इसलिए कि 15 हजार से अधिक दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती होनी थी। इससे पहले और दूसरे स्थान के उम्मीदवारों पर असर पड़ सकता था, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
ब्रजवासी को 28,332 और अभिषेक झा को 22,685 वोट पर रहे। इसके बाद अभिषेक झा का विलोपन हुआ और ब्रजवासी को निर्धारित कोटा के वोट प्राप्त हो गए। इसबार जीत का अंतर कुछ कम रहा। पिछले चुनाव में वह जन सुराज के डा. विनायक गौतम से लगभग 11 हजार वोटों से जीते थे।
किसको कितने वोट मिले
उम्मीदवार वोट
- वंशीधर ब्रजवासी, निर्दलीय 31882
- अभिषेक झा, जदयू समर्थित 22685
- डा. रश्मि विनायक गौतम, राजद समर्थित 15606
- डा. विमोहन, जनसुराज समर्थित 2380
- सादात खईयाम, निर्दलीय 221
- ऋषि कुमार अग्रवाल, आप समर्थित 174
- प्रणय कुमार, निर्दलीय 170
- रवि कृष्णन रश्मि, निर्दलीय 101
- राजीव कुमार, निर्दलीय 88
- राहत कुमार, निर्दलीय 86
- विनोद कुमार शर्मा, निर्दलीय 79
- राम प्रवेश कुमार, समता पार्टी 50
- शिवेश कुणाल सिंह, निर्दलीय 35
- बासकीत कुमार शर्मा, निर्दलीय 34
- बालक नाथ सहनी, निर्दलीय 29
- राजन कुमार, निर्दलीय 19
- राजा केशरी, निर्दलीय 18
- कुल मतदाता 1,43,991
- कुल डाले गए वोट 70,299
- कुल वैध वोट 63464
- टेंडर वोट सात
जीत के लिए निर्धारित कोटा 31733
--------------------------------------
पिछला चुनाव (वर्ष 2024 का) परिणाम
- वंशीधर ब्रजवासी निर्दलीय : 27,744
- डा. विनायक गौतम, जनसुराज समर्थित : 16,829
- गोपी किशन, राजद समर्थित : 11,600 (प्रथम वरीयता)
- अभिषेक झा जदयू समर्थित : 10,316 (प्रथम वरीयता)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।