यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Train News: उत्तर प्रदेश के डीजी को ट्रेन में दे दिया गंदा बेडरोल, फिर रेलवे बोर्ड तक को आना पड़ा सामने
नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक पुलिस महानिदेशक (डीजी) को गंदा बेडरोल देने के मामले में रेलवे बोर्ड ने कार्रवाई ...और पढ़ें

HighLights
- यूपी के डीजी जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में कर रहे थे सफर
- सेक्शन इंजीनियर को निलंबित करते हुए पेनाल्टी के साथ चार्जशीट दी गई
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर/ जयनगर। नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक पुलिस महानिदेशक (डीजी) को गंदा बेडरोल देना रेलकर्मियों को महंगा पड़ा। रेलवे बोर्ड के आदेश पर समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने जयनगर कोचिंग डिपो के चार सीनियर सेक्शन इंजीनियरों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
इसमें दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर को निलंबित करते हुए पेनाल्टी के साथ चार्जशीट दी गई। इमसें समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीएमई की लापरवाही सामने आई है।
जयनगर के कोचिंग डिपो अधिकारी पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
खबरें और भी