Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अवकाश बने पटना के SSP...काम्या को भी मिली नई जिम्मेदारी, बिहार में 62 IPS अधिकारियों का तबादला; यहां देखें LIST

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 08:35 PM (IST)

    बिहार में बड़े पैमाने पर आइपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है जिसमें 62 अधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया गया है। चंदन कुमार कुशवाहा मुजफ्फरपुर के नए ...और पढ़ें

    अवकाश बने पटना के SSP, काम्या को भी मिली नई जिम्मेदारी
    अवकाश बने पटना के SSP, काम्या को भी मिली नई जिम्मेदारी

    HighLights

    1. आनंद कुमार बने गया के नए एसएसपी
    2. योगेंद्र कुमार बने मधुबनी के पुलिस अधिक्षक

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में बड़े पैमाने पर आइपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 62 आइपीएस अधिकारी इधर से उधर कर दिए गए हैं। चंदन कुमार कुशवाहा मुजफ्फरपुर के नए डीआइजी बनाए गए हैं। वहीं, सुशील कुमार मुजफ्फरपुर के नए एसएसपी बने हैं।

    कई अधिकारियों को मिला है प्रमोशन

    बता दें कि कई आईपीएस अधिकारियों को हाल ही में प्रमोशन मिला है। इसी के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी भी दी गई है। जैसे दलजीत सिंह को पटना के अपराध अनुसंधान विभाग का महानिरीक्षक बनाया गया है। बता दें कि बिहार में कई इंस्पेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी मिली है।

    वहीं, आईपीएस अधिकारी नवीन चंद्र झा को भी नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाया गया है। 

     

    ट्रांसफर वाली लिस्ट में इनका भी नाम

    इसके अलावा, प्रमोशन वाली लिस्ट में आईपीएस अधिकारी आशीष भारती का भी नाम था। वह अब तक गया के एसएसपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। अब, वह बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक बनाए गए हैं।

    राकेश कुमार मुंगेर के डीआईजी बनाए गए

    वहीं, अरवल के एसपी भी बदले गए हैं। अब डॉ इनामूल हक को अरवल का नया एसपी बनाया गया है। इसके आलवा, राकेश कुमार को मुंगेर का डीआईजी बनाया गया है।

    मुंगेर के डीआइजी बनाए गए राकेश कुमार

    इसके अलावा, अवकाश कुमार पटना का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पहले अपराध अनुसंधान विभाग में उनकी तैनाती थी।

    उपेंद्र नाथ गुप्ता बांका के एसपी बनाए गए

    • इसके अलावा, कैमूर, बांका और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।
    • हरिमोहन शुक्ला को कैमूर,  योगेंद्र कुमार को मधुबनी और उपेंद्र नाथ गुप्ता को बांका का एसपी बनाया गया है।
    • इसके अलावा, सुशील कुमार को मुजफ्फरपुर का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
    • इससे पहले, वह मधुबनी के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।

    खबरें और भी

    मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी का तबादला

    मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी विक्रम सिहाग का भी तबादला कर दिया गया है। इन्हें अब पटना का सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, अररिया के भी एसपी बदले गए हैं। अंजनी कुमार अब अररिया के नए एसपी होंगे।

    पटना सिटी के नए एसपी विक्रम सिहाग।

    यहां के पुलिस अधीक्षक बदले गए 

    वहीं, वैशाली के नए एसपी का नाम भी सामने आ चुका है। ललित मोहन शर्मा वैशाली के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। इसके अलावा, अमित रंजन को सीतामढ़ी का एसपी बनाया गया है।

    हर किशोर राय को मिली नई जिम्मेदारी

    आईपीएस अधिकारी हर किशोर राय को भी अब नई जिम्मेदारी मिली है। प्रमोशन के बाद उन्हें चंपारण (बेतिया) क्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। अब तक वह वैशाली के पुलिस अधिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।   

    आईपीएस अधिकारी हर किशोर राय

    आईपीएस सत्यप्रकाश का भी बढ़ा कद

    इसी तरह डॉक्टर सत्यप्रकाश को सहाबाद जोन का डीआईजी बनाया गया है। वह अब तक बांका एसपी के रूप में काम कर रहे थे। प्रमोशन के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है।

    सहाबाद के डीआईजी बने डॉक्टर सत्यप्रकाश।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों का IPS में हुआ प्रमोशन, नामों की लिस्ट आई सामने

    तेज तर्रार IPS अजय पाल शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारियों में होती है इनकी गिनती