Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गेहूं कटाई के बीच विभाग का बारिश का अलर्ट, 5 और 6 अप्रैल को बदलेगा मौसम

    By Prashant Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

    Weather Alert Bihar: मुजफ्फरपुर में मौसम विभाग ने 5 और 6 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है, जिससे गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वि ...और पढ़ें

    यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है।

    यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Wheat Harvest Warning: उत्तर बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने पांच और छह अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है, जिससे गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और तेज पछुआ हवा चलती रही। इसके बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं देखी गई।

    बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर करीब 11.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही।

    बारिश होने की संभावना

    वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसानों को फसल की कटाई और भंडारण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

    उन्होंने सलाह दी है कि किसान मौसम साफ रहने पर ही कीटनाशकों का छिड़काव करें, ताकि फसल पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

    पिछले सात दिनों के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 27 से 33.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम में इस तरह के बदलाव का असर सीधे खेती और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    तिथि अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    बुधवार 33.5 19
    मंगलवार 31.2 19.5
    सोमवार 31 18.2
    रविवार 30 18
    शनिवार 27.3 17.5
    शुक्रवार 33 15
    गुरुवार 33 15