विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 26 October: सोमवार को साफ रहेगा मौसम, उत्तर बिहार में 27 के बाद बदलेगा मिजाज

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:28 PM (GMT+05:30)

Bihar Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब से चक्रवाती तूफान की आशंका है, जिसका असर 27 अक्टूबर के ...और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने अवदाब के कारण चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। (AI Generated Image)

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने अवदाब के कारण चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। (AI Generated Image)

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका।

  2. 27 अक्टूबर तक बिहार में मौसम सामान्य रहेगा।

  3. उत्तर बिहार में 28 अक्टूबर से भारी बारिश संभव।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। IMD Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने अवदाब के कारण चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। जिसका असर आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों के साथ बिहार पर भी पड़ेगा।

हालांकि, सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार, 26 अक्टूबर को बिहार और उत्तर बिहार के जिलों में मौसम सामान्य और मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

सोमवार को ऐसा रहेगा तापमान

सोमवार (26 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं, हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर 75 प्रतिशत से 55 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है।

3

चक्रवात की वर्तमान स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय मौसमी सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है, जिसके बाद यह आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ेगा।

1

बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि 27 अक्टूबर तक बिहार में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन इसके बाद चक्रवात के प्रभाव से मौसम तेजी से करवट लेगा।

आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिसमें उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग (IMD) ने आगामी चक्रवाती प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों और आम लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने जन-धन, पशुधन और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

फसलों की सुरक्षा की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, खरीफ फसलों की कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसान भाई पकी हुई फसलों की तुरंत कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रख लें। खुले में रखी या कटी हुई फसलों को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढकने का प्रबंध करें। जब तक मौसम अनुकूल न हो, कटाई का कार्य रोक दें और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करें। 

वज्रपात से बचाव के उपाय 

मेघगर्जन और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, खेतों, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न खड़े रहें। आकाशीय बिजली से बचने के लिए तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें और बिजली के उपकरणों व तारों से दूर रहें।

 

आमजन से विशेष अपील

 

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और तेज हवाओं से कच्चे मकानों या टिन की छतों को नुकसान पहुँच सकता है। इसलिए खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन से संपर्क करें।


यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 25 October: चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के बीच रविवार को उत्तर बिहार में साफ रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 22 October: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में शुष्क रहेगा मौसम, सुबह और शाम हल्की ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।