Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: बिहार में थम गया बारिश का सिलसिला, अब गर्म रहेगा मौसम; मौसम विज्ञानी ने किसानों को दी ये सलाह

    By Amrendra TiwariEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 08:01 AM (IST)

    Bihar Weather News बिहार के मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। विभाग ने अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। आज गर्मी रहने की उम्मीद है। आज मुज ...और पढ़ें

    Bihar Weather: बिहार में थम गया बारिश का सिलसिला, अब गर्म रहेगा मौसम
    Bihar Weather: बिहार में थम गया बारिश का सिलसिला, अब गर्म रहेगा मौसम

    HighLights

    1. बिहार में वर्षा की संभावना नहीं
    2. मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। अगले चौबीस घंटे तक राजधानी समेत अधिकांश जिलों का मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

    उत्तर बिहार में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में तेज धूप निकली। इस दौरान गर्मी व उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। विभाग ने अभी मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान प्रकट किया है।

    जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य 1.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा। यह सामन्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

    आसमान में छाए रहेंगे बादल

    वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वर्षा की संभावना नहीं है, मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

    फूलगोभी की अगहनी किस्म की करें रोपाई

    मौसम विज्ञानी डॉ. गुलाब सिंह ने किसानों को सुझाव दिया कि फूलगोभी की अगहनी किस्म की रोपाई करें। अगात फूलगोभी में पत्ती खाने वाली कीट (डायमंड बैंक माथ) की निगरानी करें।

    बैंगन की तैयार पौधे की रोपाई करें। रोपनी से पहले 1 ग्राम फ्यूराडान 3 जी दानेदार दवा प्रति पौधे की दर से जड़ के पास मिट्टी में मिला कर रोपनी करें । 20-25 दिनों वाली फसल में निकौनी करें।

    ये भी पढ़ें -

    भागलपुर पुलिस की खुली पोल... जिस मशीन से जांच कर नशेड़ियों को भेजते हैं जेल, उसका नहीं है प्रशिक्षण; छूटे पसीने

    बिहार का एक गांव जहां भूतों का डेरा! जंजीर में बंधे किशोर को देख पिघला डॉक्‍टर का दिल तो ठीक हुए 667 मरीज