Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी का 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर में 40 डिग्री पहुंचा पारा, दो दिन लू का अलर्ट

    By Prashant Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 22 Apr 2026 01:30 PM (IST)

    Bihar Mausam Samachar: मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल् ...और पढ़ें

    तेज हवा व धूप में गला को तर करने के लिए गन्ने का जूस पीता कपल। फोटो: जागरण

    तेज हवा व धूप में गला को तर करने के लिए गन्ने का जूस पीता कपल। फोटो: जागरण


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। IMD Weather Alert India: जिला समेत उत्तर बिहार में अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    दिनभर झुलसते रहे लोग

    तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग छांव और ठंडे पानी की तलाश करते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई, जिन्हें दोपहर की छुट्टी के दौरान तेज धूप का सामना करना पड़ा।

    24 घंटे में तापमान में तेज उछाल

    पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है।

    अगले दो दिनों तक लू का असर

    मौसम विभाग के अनुसार, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के सभी जिलों में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर यह 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।21MUC_11_21042026_510.JPG

    खबरें और भी

    पिछले 10 वर्षों का तापमान रिकॉर्ड (21 अप्रैल)

    वर्ष अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    2026 40.0 21.6
    2025 35.0 24.5
    2024 39.2 20.0
    2023 35.2 23.4
    2022 32.5 20.5
    2021 37.5 22.4
    2020 32.2 19.4
    2019 36.2 18.8
    2018 35.9 24.8
    2017 27.7 22.0


    हवा का रुख और मौसम की स्थिति

    आने वाले दिनों में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। इसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पानी का अधिक सेवन करने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

    गर्मी से बचाव के लिए इन सुझावों को अपनाएं -

    खान-पान और हाइड्रेशन

    • पानी का भरपूर सेवन: प्यास न लगे तब भी समय-समय पर पानी पीते रहें।
    • देसी पेय पदार्थ: ओआरएस (ORS), नींबू-पानी, छाछ, लस्सी, और आम पन्ना का सेवन करें। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं होने देते।
    • हल्का भोजन: ताजे फल (तरबूज, खरबूजा, संतरा) और कच्चा प्याज खाएं। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें।

    पहनावा और सुरक्षा

    • सूती कपड़े: हल्के रंग के और ढीले-ढाले सूती (Cotton) कपड़े पहनें।
    • सिर को ढकें: बाहर निकलते समय गमछा, टोपी या छतरी का प्रयोग करें। आँखों की सुरक्षा के लिए चश्मा (Sunglasses) लगाएं।
    • जूते-चप्पल: नंगे पैर बाहर बिल्कुल न निकलें।

    समय का प्रबंधन

    • दोपहर का बचाव: दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, बाहर जाने से बचें।
    • घर को ठंडा रखें: दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे डालें और रात में ताजी हवा के लिए उन्हें खोल दें।

    इमरजेंसी संकेत (लू के लक्षण)

    अगर किसी को नीचे दिए गए लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

    • बहुत तेज सिरदर्द और चक्कर आना।
    • त्वचा का लाल और गर्म हो जाना।
    • जी मिचलाना या उल्टी होना।
    • पसीना आना बंद हो जाना।