Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छाता और रेनकोट रखें तैयार, मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में 28 से भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 06:10 PM (GMT+05:30)

    Bihar Weather Forecast: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में 28 जुलाई से मौसम में बदलाव और भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Weather Forecast: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

    28 से भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जुलाई के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अनुमान है।

    इन जिलों में बदलेगा मौसम

    गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सिवान, वैशाली, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के कुछ हिस्सों में घने बादल छाए रहने और मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

    बाकी जिलों में हल्की बारिश

    पूर्वानुमान अवधि के दौरान उत्तर बिहार के शेष जिलों में बहुत तेज बारिश की संभावना कम है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

    आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।

    पुरवा हवा चलने का अनुमान

    इस दौरान मुख्य रूप से पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

    सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे उमस का असर भी दिखेगा।