यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Photos: अचानक बदला मौसम, उत्तर बिहार में दोपहर में हुई शाम; झमाझम बारिश होने पर पेड़ तक गिरे
Bihar Weather Update बिहार में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। उत्तर बिहार के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार अक् ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तर बिहार में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, चार अक्टूबर तक वर्षा की संभावना
- कुछ जगहों पर भारी वर्षा का भी अनुमान, छाए रह सकते हैं हल्के से मध्यम बादल
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को (आज) मौसम में बदलाव दिख रहा है। करीब 11 बजे तक मौसम सामान्य रहा।
11 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए और तेज हवा व गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान लोग भीगते-भागते नजर आए। मौसम का मिजाज इस कदर बदला कि कई जगहों पर पेड़ गिर गए।
चार अक्टूबर तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
शुक्रवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की ओर से अगले चार अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि चार अक्टूबर तक मानसून के सक्रिय होने से अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इस दौरान कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

शुक्रवार को कितना रहा तापमान?
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 10 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी।