विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने ब्लिंकिट कर्मचारी को मारी गोली, नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर हुए फरार 

By Keshav PandayEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sun, 13 Sep 2026 09:00 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के मुरौल ओपी क्षेत्र में ब्लिंकिट कंपनी के एक 18 वर्षीय कर्मचारी राजन कुमार को देर रात घर लौटते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ब्लिंकिट कर्मचारी राजन कुमार को मुरौल में गोली मारी गई।

  2. बदमाशों ने पल्सर बाइक पर आकर राजन को गोली मारी।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, अपराधियों की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि गोलीबारी की घटनाएं अब आम हो गई हैं। पुलिस का खौफ मानो पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

मुरौल ओपी इलाके कमें शनिवार की देर रात बदमाशों ने का ब्लिंकिट में काम करने वाले एक 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के रवीन्द्र कुशवाहा का 18 वर्षीय राजन कुमार है। राजन शहर के मिठनपुरा स्थित डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट में काम करता है।

उसने बताया कि घटना करीब 12:40 बजे की है। जब वह काम करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मुरौल ओपी क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर राइस मिल के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया।

उसपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे उसके दाहिने कंधे में जा लगी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी अपनी पल्सर बाइक से हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा कर आए थे अपराधी

जख्मी युवक ने बताया कि एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने और पहचान छिपाने के लिए शातिर अपराधियों ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी का लेप लगा दिया था, ताकि गाड़ी का नंबर पढ़ा न जा सके।

वहीं, गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की बात कह रही है। अब देखना यह है कि पुलिस इन अपराधियों को कब तक सलाखों के पीछे भेज पाती है।

यह भी पढ़ें- सारण के दुबौवलिया चवर में 20 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी