Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur: बागमती नदी में पलटी नाव, 12 लोग लापता, सात स्कूली बच्चों को निकाला गया बाहर

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 12:52 PM (IST)

    बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में एक नाव पलट गई है। इसमें कई बच्चे लापता हो गए हैं। वहीं नदी से लगभग 10 ...और पढ़ें

    नाव पलटने के बाद जुटी भीड़। फोटो- जागरण
    नाव पलटने के बाद जुटी भीड़। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. नदी पार स्कूल होने के कारण रोज नाव से जाते थे बच्चे
    2. घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में गायघाट प्रखंड के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। बागमती नदी में नाव पलटने से कई स्कूली बच्चों के मरने की आशंका है। बताया जा रहा कि नाव में 30 लोग सवार थे। इनमें सात स्कूली बच्चों को बाहर निकाला गया है।

    सभी को पीएचीसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, लापता लोगों की संख्या करीब 12 बताई जा रही है। इसके अलावा, एक महिला शिक्षक एवं अन्य दो लोग भी बाहर निकाल लिए गए हैं।

    कई स्कूली बच्चों का अब भी पता नहीं चल सका है। उनके डूबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मौजूद हैं। नाव हादसे की सूचना उनके पास भी पहुंची। उनके निर्देश पर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोरों एवं बचाव दल को बुलाया गया है।

    इस बीच, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया है। इस मामले में उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवारों को सहायता दी जाएगी।

    नाव हादसे में लापता लोगों को सूची

    1. रीतेश कुमार पिता राम जीवन राय

    2. बेबी कुमारी पिता जगदीश राय

    3. गणिता देवी पति राम दयाल चौपाल

    4. सुष्मिता कुमारी पिता लक्ष्मी राय उम्र 16 वर्ष

    5. शिवजी चौपाल पिता ध्यानी चौपाल

    6. शमशुल पिता अयूब

    7. सजदा बानो पिता मो सफी उम्र 16 वर्ष

    8. वसीम पिता मो इस्माईल उम्र 11 वर्ष

    9. अजमत पिता मो नौशाद उम्र 4 वर्ष

    10। पिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी

    11. मिंटू पिता राजदेव उम्र 20 वर्ष

    12. कामिनी कुमारी पिता राजेश राय उम्र 16 वर्ष

    सभी ग्राम मधुरपट्टी के हैं।

    रोज की तरह आज भी नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे बच्चे

    इस घटना के बाद पास के गांव में चीख पुकार मच गई है। बताया जा रहा कि नदी के उसपार उच्च विद्यालय होने के कारण स्कूली बच्चे नाव से ही स्कूल राेज आते-जाते थे। आज भी नाव पर सवार होकर बच्चे स्कूल जा रहे थे। मधुपट्टी घाट के पास नाव बागमती की धारा में पलट गई।

    यह भी पढ़ें-  बिहार में दैनिक जागरण के एक और पत्रकार पर बाइक सवार ने बदमाशों ने चलाई गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

    इसके बाद बड़े लोग पानी से निकल गए, मगर स्कूली बच्चों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा कि वे डूब गए हैं। डूबने वालों की वास्तविक संख्या का पता अभी पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि करीब 10 की संख्या में स्कूली बच्चे लापता हैं।

    खबरें और भी