विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर से लापता 3 लड़कियों का मथुरा में शव मिलने से हड़कंप, शव के पास मिली चिट्ठियां खोलेंगी मौत का राज

Published: Sat, 01 Jun 2024 04:23 PM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर से लापता तीनों किशोरियों का मथुरा में रेलवे लाइन पर शव मिला है। इस मामले की गुत्थी ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर से लापता 3 लड़कियों का मथुरा में शव मिलने से हड़कंप। (सांकेतिक फोटो)
मुजफ्फरपुर से लापता 3 लड़कियों का मथुरा में शव मिलने से हड़कंप। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. इंटरनेट मीडिया पर ज्यादा सक्रिय थी गौरी, पिता का खंगाला जा रहा मोबाइल
  2. तीनों किशोरियों के घर से जब्त की गई 14 कॉपियाें का पुलिस कर रही अवलोकन
  3. पत्र व कॉपी के लिखावट का जल्द होगा एफएसएल जांच

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र से लापता तीनों किशोरियों के मथुरा में रेलवे लाइन पर शव मिलने के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अब तक की जांच से पुलिस को यह पता चला है कि सभी किशोरियां धार्मिक विचार की थी। सोशल मीडिया पर ज्यादातर धार्मिक वीडियो देखती थी।

पुलिस का कहना है कि गौरी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय थी। वह अपने पिता के मोबाइल से इंस्टाग्राम चलाती थी। पुलिस ने जांच के लिए उसके पिता का मोबाइल जब्त किया था। एक्सपर्ट के साथ उसके मोबाइल को खंगाला जा रहा है। इसमें उसके मोबाइल में कई धार्मिक वीडियो मिले हैं।

वहीं, रेलवे लाइन पर व घर से मिले पत्रों की जांच के लिए किशोरियों की कॉपियां जब्त की गई थी। इन कॉपियों और पत्र के लिखावट को एक्सपर्ट से मिलान कराया गया है, लेकिन एफएसएल से भी इसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर एफएसएल जांच की कवायद की जाएगी।

इधर, मथुरा में शव के पास से माया और माही का मोबाइल नहीं मिलने से पुलिस की वैज्ञानिक जांच चल रही है, ताकि मोबाइल का पता चल सके। फिर डिटेल के आधार पर और कई बातों का पता चलने की संभावना जताई गई है।

गौरी व माया के स्वजन ने एक लड़के का भी मोबाइल नंबर पुलिस को दिया था। पुलिस उस नंबर की जांच कर रही है। इसके साथ ही डीएनए जांच की भी कवायद की जाएगी।

क्या कहते हैं सिटी एसपी?

सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने कहा कि पत्र व कापी के लिखावट की जांच के एफएसएल से कराई जाएगी। साथ ही जल्द ही डीएनए जांच की भी कवायद कर ली जाएगी।

13 मई को अचानक लापता हो गई थीं तीनों किशोरियां

मालूम हो कि 13 मई को मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र से एक साथ तीनों किशोरियां लापता हो गई थी। इसके बाद मथुरा में इन तीनों के शव रेलवे लाइन पर मिला था। मथुरा पुलिस द्वारा मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या की बात बताया गया था।

यह भी पढ़ें: बिहार-झारखंड पेंशन विवाद : एक कदम और आगे बढ़ीं सरकारें, झोली में आएंगे करोड़ों रुपये

Ration Card: राशन कार्ड में अंकित सभी लाभार्थियों को करवाना होगा ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगा अनाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।