मुजफ्फरपुर के 8000 परिवारों का बिजली बिल होगा जीरो, सरकार फ्री में लगाएगी सोलर पैनल; मेंटिनेंस की टेंशन भी दूर
मुजफ्फरपुर में लगभग 8,000 बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल मिलेंगे, जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो जाएगा। इस योजना में 10 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी ...और पढ़ें

सोलर पैनल लगाते वर्कर। फाइल फोटो
HighLights
मुजफ्फरपुर के 8 हजार बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल।
पक्के मकान वाले परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ।
10 साल तक बिजली विभाग करेगा सोलर प्लांट का रखरखाव।
गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। जिले के करीब आठ हजार बीपीएल परिवारों के घरों पर जल्द ही मुफ्त सोलर पैनल (Free Solar Panel) लगाए जाएंगे। केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त पहल के तहत संचालित इस योजना का लाभ उन गरीब परिवारों को मिलेगा, जिनके पास पक्का एवं छतदार मकान है।
जिले के 16 प्रखंडों की 80 पंचायतों में ऐसे परिवारों की पहचान की उनके घर की छतों पर मुफ्ट सोलर प्लांट लगाया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार सभी प्रखंडों की पांच-पांच पंचायतों से बीपीएल परिवारों की सूची मंगाई गई है।
इससे पहले जीविका दीदियों द्वारा घर-घर सर्वे कर लाभुकों का नाम व पता तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराया गया था। इसी आधार पर पात्र परिवारों का चयन किया जा रहा है।
पक्के घर वालों को मिलेगा लाभ
अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत केवल उन्हीं परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिनके पास पक्की छत उपलब्ध है। झोपड़ी अथवा बिना छत वाले घरों को फिलहाल इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
जिले में 42 हजार से अधिक बीपीएल परिवार हैं, जिनमें से पहले चरण में करीब आठ हजार परिवारों का चयन किया गया है।राज्य स्तर पर ढाई लाख बीपीएल परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दिल्ली की कंपनी केएलके वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को कार्य एजेंसी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खबरें और भी
योजना के प्रचार-प्रसार और लाभुकों के पंजीकरण के लिए 14 जून को मुजफ्फरपुर सहित राज्य के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में लाभुकों को योजना की जानकारी देने के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
बिल से छुटकारा और कमाई भी
विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग घरों में होगा। अतिरिक्त बिजली ऑन-ग्रिड के माध्यम से विद्युत नेटवर्क में जाएगी। इससे लाभुकों का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली की दर लगभग 2.70 रुपये प्रति यूनिट पड़ेगी। सोलर प्लांट के रखरखाव की जिम्मेदारी अगले दस वर्षों तक बिजली विभाग की होगी, जिसके लिए आवश्यक राशि भी उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि सोलर संयंत्र का 10 वर्षों तक मेंटेनेंस बिजली विभाग देखेगा। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जाएगी, लाभुकों का बिजली बिल हो जाएगा जीरो।
यह भी पढ़ें- Aadhar अब मिनटों में बनेगा: लाइन लगाने की झंझट खत्म, बिहार में 2000 ग्राम पंचायतों में 21 जून से बनेगा आधार
यह भी पढ़ें- बिहार में अब शहरों में शूरू होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण, सम्राट सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन