विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU के दीक्षांत समारोह की डेट फाइनल, 29 दिसंबर को मेधावियों को मिलेंगे गोल्ड मेडल

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:43 PM (IST)

BRABU Convocation Ceremony: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल और राज्यसभा के उप सभापति शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे वर्ष इस गरिमामयी समारोह का आयोजन होने जा रहा है!

विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे वर्ष इस गरिमामयी समारोह का आयोजन होने जा रहा है!

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Convocation Date Muzaffarpur: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तिथि आखिरकार तय कर दी गई है।

विश्वविद्यालय में आगामी 29 दिसंबर को भव्य दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। लोकभवन की ओर से इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को आधिकारिक जानकारी भेज दी गई है और भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है।

विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे वर्ष इस गरिमामयी समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

राज्यपाल होंगे शामिल

इस प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) विशेष रूप से शामिल होंगे।

इसके अलावा, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह शिरकत करेंगे।

विश्वविद्यालय के इस बड़े आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और शोधार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल

समारोह के दौरान स्नातकोत्तर यानी पीजी के दो सत्रों 2023-25 और 2024-26 के टापर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही एमबीए, एमएड, होम्योपैथी, एमएससी फिश एंड फिशरीज समेत अन्य प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स के टापरों को भी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विषयों के शोधार्थियों को उनकी पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।

परिणाम जारी करने की कवायद

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि दीक्षा समारोह से पहले ही सत्र 2024-26 के पीजी फोर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए।

इससे इस सत्र के मेधावी छात्र-छात्राएं भी दीक्षा समारोह में मेडल प्राप्त करने के हकदार बन सकेंगे। लोकभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें- BRABU में विद्यार्थियों से शुल्क लेकर जमा नहीं करने वाले 16 कालेजों पर होगी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।