विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 22 सितंबर से शुरू होगी एलएलबी व प्री लॉ की परीक्षा

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:51 PM (IST)

Bihar University Pre Law Exam: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने एलएलबी और प्री-लॉ परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

HighLights

  1. एलएलबी और प्री-लॉ परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हुआ।

  2. परीक्षाएं 22 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होंगी।

  3. दो पालियों में शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारी जारी है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU LLB Exam Schedule: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) प्रशासन ने गुरुवार को एलएलबी और प्री-लॉ (बीए-एलएलबी) की परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जारी शेड्यूल के अनुसार एलएलबी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा बीए-एलएलबी प्रथम से पंचम वर्ष की परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

दो पालियों में परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो अलग-अलग पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होगी।

परीक्षा में सत्र 2025-26 के अंतर्गत नामांकित छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

उल्लेखनीय है कि इन सभी नियमित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय की ओर से पिछले सप्ताह ही पूरा कराया गया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि लॉ पाठ्यक्रमों की सभी प्रमुख परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक पोर्टल पर भी उपलब्ध करा दिया गया है।

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर जरूरी प्रशासनिक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।