विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU में डिग्री के लिए यूनिवर्सिटी के नहीं लगाने होंगे चक्कर, कॉलेज से ही मिलेगा मूल प्रमाण पत्र

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

BRABU Examination Department: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने छात्रों को डिग्री वितरण में बड़ी राहत दी है। अब ...और पढ़ें

यूनिवर्सिटी के कर्मचारी कॉलेजों में डिग्रियां पहुंचाएंगे और उसकी विधिवत प्राप्ति भी सुनिश्चित करेंगे।

यूनिवर्सिटी के कर्मचारी कॉलेजों में डिग्रियां पहुंचाएंगे और उसकी विधिवत प्राप्ति भी सुनिश्चित करेंगे।

HighLights

  1. BRABU ने डिग्री वितरण प्रक्रिया को सरल बनाया।

  2. छात्रों को प्रमाण पत्र अब सीधे कॉलेज में मिलेगा।

  3. विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग कॉलेजों तक पहुंचाएगा डिग्रियां।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Muzaffarpur Degree Distribution: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

अब छात्र-छात्राओं को अपनी डिग्री (प्रमाण पत्र) हासिल करने के लिए यूनिवर्सिटी मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिग्री वितरण की व्यवस्था को पूरी तरह से सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत अब छात्रों को उनकी डिग्री सीधे उनके अपने कॉलेजों में ही उपलब्ध कराई जाएगी।

परीक्षा विभाग कॉलेजों तक पहुंचाएगा डिग्रियां

अब तक की व्यवस्था के अनुसार, डिग्री बनकर तैयार होने के बाद विश्वविद्यालय मुख्यालय में ही पड़ी रहती थी। कॉलेज अपनी सुविधानुसार यूनिवर्सिटी आकर डिग्रियां लाते थे, जिसके कारण कई बार छात्रों को समय पर डिग्री नहीं मिल पाती थी।

कई मामलों में छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी दोनों जगहों के चक्कर काटते-काटते पसीना छूट जाता था। लेकिन, अब नई व्यवस्था के तहत परीक्षा विभाग न केवल डिग्री तैयार कराएगा, बल्कि उसे सुरक्षित संबंधित कॉलेजों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी खुद निभाएगा।

इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर कॉलेजवार एक विशेष शेड्यूल (कार्ययोजना) तैयार किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार यूनिवर्सिटी के कर्मचारी कॉलेजों में डिग्रियां पहुंचाएंगे और उसकी विधिवत प्राप्ति भी सुनिश्चित करेंगे।

छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. विपिन कुमार राय ने इस नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों को डिग्री के लिए किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसी को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई गई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नई व्यवस्था के धरातल पर उतरने से छात्रों की पुरानी परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और वे आसानी से अपने शिक्षण संस्थान से ही अपनी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू के विद्यार्थी इनोवेट फॉर भारत 2047 में दिखाएंगे हुनर, नई दिल्ली में होगा आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।