BRABU में ओल्ड टीडीसी पार्ट थर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी, 17 सितंबर लास्ट डेट
Bihar University Updates: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने टीडीसी पार्ट थर्ड (ओल्ड कोर्स) परीक्षा के फॉर्म भरने का विस्तृत कार्यक्रम जारी ...और पढ़ें

बुधवार को ही इस संबंध में सभी प्राचार्यों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। फाइल फोटज्ञे
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Old Course Exam: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने टीडीसी पार्ट थर्ड (ओल्ड कोर्स) की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गुरुवार से सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को ही इस संबंध में सभी प्राचार्यों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
17 सितंबर तक मौका
छात्र-छात्राएं आगामी 17 सितंबर तक अपने-अपने महाविद्यालयों में उपस्थित होकर परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे।
इस विशेष परीक्षा प्रक्रिया में सत्र 2021-24 और सत्र 2022-25 के केवल वही विद्यार्थी शामिल होने के योग्य माने जाएंगे, जिन्होंने पार्ट वन और पार्ट टू दोनों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली हैं। लंबित अथवा अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस चरण में फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलेगी।
यूएमआइएस पोर्टल पर सत्यापन
कॉलेज प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से सभी आवेदनों और दस्तावेजों की गहन जांच पूरी करेंगे।
भौतिक सत्यापन के बाद ही कॉलेज प्रशासन योग्य परीक्षार्थियों के फॉर्म यूएमआइएस (UMIS) पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसके साथ ही 19 सितंबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से संपन्न कराना अनिवार्य किया गया है।
एडमिट कार्ड की अनिवार्यता
महाविद्यालयों को परीक्षा शुल्क की भुगतान छायाप्रति अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय के एडमिट कार्ड सेक्शन में तय समय पर जमा करानी होगी।
परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का निर्धारित शुल्क जमा होगा, केवल उन्हीं का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि इस अधिसूचना को तत्काल अपने सूचना पट्ट पर चस्पा करें।
