विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने बढ़ाई पीजी परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, अब 27 अक्टूबर तक मौका

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:10 PM (IST)

BRABU PG Session 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र 2025-27 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर ...और पढ़ें

इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित थी।

इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित थी।

HighLights

  1. पीजी परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ी।

  2. छात्रों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय ने लिया यह निर्णय।

  3. फॉर्म अपलोड और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU PG Exam Form Date Extended: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने पीजी सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है।

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा तय समय के भीतर परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

अब विद्यार्थी अपने पीजी विभागों और संबंधित कॉलेजों में 27 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित थी।

परीक्षा नियंत्रक ने जारी की अधिसूचना

इस संबंध में गुरुवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों (HODs) और संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना में निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को सख्ती से पूरा कराया जाए।

विभाग और कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क जमा कराने के साथ ही उनके फॉर्म की भली-भांति जांच कर उसे विश्वविद्यालय के UMIS पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर तक
  • पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे तक) विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को सभी सत्यापित फॉर्म UMIS पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
  • दस्तावेज जमा करने की तिथि: 29 अक्टूबर तक परीक्षार्थियों की सत्यापित सूची और परीक्षा शुल्क जमा करने का साक्ष्य विश्वविद्यालय के एडमिट कार्ड सेक्शन में जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं विभागों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनका परीक्षा शुल्क और फॉर्म निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर जमा हो जाएगा।

छात्रों को सूचना देने का निर्देश

विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर से सभी विद्यार्थियों को बढ़ी हुई तिथि की जानकारी समय पर दें, ताकि कोई भी छात्र फॉर्म भरने से वंचित न रह जाए।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित हैं, जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू के विद्यार्थी इनोवेट फॉर भारत 2047 में दिखाएंगे हुनर, नई दिल्ली में होगा आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।