मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा पोखर में मिला युवती का शव, एफएसएल टीम ने की जांच
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा पोखर में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी पहचान सीतामढ़ी की 18 वर्षीय पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने एफ ...और पढ़ें

शव मिलने के बाद एकत्रित लोग।
HighLights
ब्रह्मपुरा पोखर में युवती का शव मिलने से सनसनी।
मृतका की पहचान सीतामढ़ी की पल्लवी कुमारी के रूप में।
पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Brahmpura Pond Incident: मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरा पोखर में सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
पोखर में शव मिलने से हलचल
स्थानीय लोगों ने पोखर में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
युवती सीतामढ़ी की
प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान सीतामढ़ी के महिंद्रवारा इलाके की 18 वर्षीय पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ब्रह्मपुरा इलाके में किराए के कमरे में रह रही थी और उसकी शादी की बात चल रही थी।
स्वजन में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही युवती के स्वजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आत्महत्या की आशंका
ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
खबरें और भी
पुलिस का कहना है कि स्वजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।