Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: देवर ने सो रही भाभी के कनपटी पर मारी गोली, डायन का आरोप लगाकर अक्सर देता था जान से मारने की धमकी

    By 90 Edited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 05 May 2024 11:45 PM (GMT+05:30)

    बिहार के मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर सो रही भाभी की उसके देवर ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ...और पढ़ें

    डायन का आरोप लगाकर देवर ने की महिला की हत्या। (सांकेतिक फोटो)
    डायन का आरोप लगाकर देवर ने की महिला की हत्या। (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सूत्र, रामपुर हरि। बिहार के मुजफ्फरपुर में रामपुर हरि थाना क्षेत्र की परमजीवर पंचायत के भवानीपुर गांव में शनिवार की देर रात डायन का आरोप लगा महिला की गोली मारकर हत्या उसके देवर ने ही कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामले में मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि डायन का आरोप लगाते हुए देवर ने घर में सो रही भाभी के कान में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

    मृतका के पति रामईश्वर सहनी ने बताया कि रात्रि में पत्नी गीता देवी (39 वर्ष) व दो बच्चों के साथ सो रहे थे। तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। नींद से उठकर देखा तो पत्नी गीता खून से लथपथ बिछावन पर मृत पड़ी थी।

    मौके से फरार हुआ आरोपी देवर

    राम ईश्वर सहनी ने बताया कि जबतक मैं चीखते-चिल्लाते बाहर आया, तभी आरोपित बाइक पर सवार होकर भाग निकला। आसपास के जुटे लोगों ने स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी।

    दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।

    अक्सर देता था जान से मारने की धमकी

    राम ईश्वर ने बताया कि उसकी मां जानकी देवी और भाई संतोष सहनी पूर्व से डायन का आरोप लगा रहे थे। पत्नी को जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे। इस बीच शनिवार की देर रात पत्नी के कान में गोली मार दी और फरार हो गया।

    4 बच्चों की मां है मृतका 

    मृतका के चार बच्चे हैं, जिनमें सुमन कुमारी (नौ वर्ष), अंकिता कुमारी (छह वर्ष), दीपक कुमार (तीन वर्ष) और सृष्टि कुमारी (सात माह) शामिल हैं। राम ईश्वर स्वयं नल-जल का मजदूर है। ग्रामीणों ने बताया कि सात महीने की दुधमुंही बच्ची मां के लिए लगातार रो रही है। घर में मातम पसरा है।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी ने क्या कहा?

    थाना प्रभारी सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव उसके स्वजन को सौंप दिया गया है। मामले में मृतका के पति ने अपनी मां और भाई को आरोपित किया है। उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    ग्रामीणों ने बताया मृतका की सास रात आठ बजे ही घर से लापता हो गई थी। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद वह घर पर आई थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें: 1-2 नहीं, किशनगंज की महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर से लेकर परिजन तक सभी हैरान

    पहले नाबलिग का अपहरण, फिर मार-पीटकर जबरन भरवाई लड़की की मांग..., बिहार में पकड़ौआ विवाह का नया मामला; Video वायरल