Bihar Bhumi: जमीन खरीदने से पहले कर लें जमाबंदी की जांच नहीं तो बर्बाद हो सकती है जिंदगी भर की कमाई
Land Fraud Prevention: जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन जमाबंदी जांचना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि धोखाधड़ी और कानूनी विवादों से बचा जा सके। बिहार भूमि पोर्टल ( ...और पढ़ें

Biharbhumi Portal: ऑनलाइन जांच के बाद धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। फोटो सौ. इंटरनेट मीडिया
HighLights
ऑनलाइन जमाबंदी जांचना धोखाधड़ी से बचने को महत्वपूर्ण है।
बिहार भूमि पोर्टल पर जमीन का विवरण सत्यापित करें।
विवादित जमीन खरीदने से बचें, सतर्कता बरतें।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Online Jamabandi Check: जमीन खरीदना एक सामान्य परिवार के लिए जीवन का सबसे बड़ा निवेश होता है। कई लोग अपनी पूरी जमा-पूंजी लगा देते हैं, तो कुछ बैंक या रिश्तेदारों से कर्ज लेकर जमीन खरीदते हैं। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इस जीवन भर की कमाई को विवाद और कोर्ट-कचहरी में झोंक सकती है।
भू माफिया बेच देते विवादित जमीन
अक्सर देखने में आता है कि कुछ भू-माफिया भोले-भाले खरीदारों को मीठी बातों में उलझाकर या तो विवादित जमीन बेच देते हैं, या फिर ऐसी जमीन का सौदा कर देते हैं, जो वास्तव में विक्रेता के नाम पर दर्ज ही नहीं होती। कई मामलों में यह भी सामने आया है कि जिस जमीन के असली मालिक चार भाई या बेटे वाले होते हैं, उनमें से किसी एक ने बिना सबकी सहमति के जमीन बेच दी।
सही विक्रेता की पहचान जरूरी
बाद में अन्य हिस्सेदार न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हैं और खरीदार कानूनी पचड़े में फंस जाता है। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए जमीन खरीदने से पहले यह जांचना बेहद जरूरी है कि जिस जमीन का सौदा किया जा रहा है, उसकी जमाबंदी वास्तव में विक्रेता के नाम पर है या नहीं। यानी खेसरा (प्लॉट) नंबर, रकबा (एरिया) और मालिकाना हक का पूरा विवरण सही तरीके से दर्ज है या नहीं।
घर बैठे करें जांच
अब इसके लिए अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। जमीन खरीदने से पहले बिहार भूमि पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर जाकर जमाबंदी की जांच आसानी से की जा सकती है।
खबरें और भी
लिखित सहमति होना जरूरी
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि ऑनलाइन जमाबंदी में कोई गड़बड़ी दिखे या विक्रेता के नाम से रिकॉर्ड उपलब्ध न हो, तो सौदे को आगे बढ़ाने से बचना चाहिए। अगर विक्रेता के नाम से जमाबंदी नहीं है, तो यह जरूर जांच लें कि उसके पास सभी हिस्सेदारों की लिखित सहमति है या नहीं।
सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव
राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की शंका या शिकायत होने पर टोल-फ्री नंबर 1800-345-6215 पर संपर्क करें या जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। भूमि खरीद-बिक्री में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
समय रहते ऑनलाइन जमाबंदी की जांच कर लोग न केवल धोखाधड़ी से बच सकते हैं, बल्कि भविष्य के बड़े कानूनी विवादों से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
जमीन खरीदने से पहले अवश्य ध्यान रखें कि जमीन की जमाबंदी विक्रेता के नाम पर ही हो! जमीन विवाद से बचने के लिए जमाबंदी की जांच बिहारभूमि वेबसाइट https://t.co/tGrJINSQJc पर जरूर करें।@NitishKumar @VijayKrSinhaBih @IPRDBihar #Mutation#LandBuy#Portal#BiharBhumi pic.twitter.com/SpZDCBgDgS
— Revenue and Land Reforms Department (@BiharRevenue) January 24, 2026

