Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan: 'कई गठबंधन बने और टूटे, लेकिन...' बिना पत्ता खोले बहुत कुछ बोल गए चिराग पासवान

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 11:46 PM (GMT+05:30)

    Chirag Paswan लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले चिराग पासवान ने गठबंधन को लेकर अबतक अपना पत्ता नहीं खोला है। मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते ...और पढ़ें

    लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष ने कहा- गठबंधन बने और टूटे, बिहार की समस्या वहीं की वहीं। (फाइल फोटो)
    लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष ने कहा- गठबंधन बने और टूटे, बिहार की समस्या वहीं की वहीं। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मेरा गठबंधन बिहार की 14 करोड़ जनता से : चिराग
    2. कहा- गठबंधन बने और टूटे, बिहार की समस्या वहीं की वहीं
    3. जाति-मजहब में बांटकर विभाजन की राजनीति सुनियोजित साजिश

    संवाद सहयोगी, साहेबगंज (मुजफ्फरपुर)। लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गठबंधन को लेकर अपना पत्ता नहीं खोला। मुजफ्फरपुर के साहिबगंज में  जन आशीर्वाद महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चिराग का गठबंधन सिर्फ बिहार और बिहार की जनता के साथ है।

    चिराग पासवान ने कहा कि जबतक जिऊंगा, शरीर में लहू का एक भी कतरा रहेगा, बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहूंगा। कभी सत्ता का मोह रहा है ना लालच। मेरी नीति, मेरे आदर्श सिर्फ और सिर्फ बिहारियों के लिए समर्पित है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र में आने वाले साहेबगंज की जमीन से उन्होंने बिहार की पूर्व और वर्तमान सरकार को निशाने पर रखा।

    कई सरकार आईं और गईं लेकिन...

    चिराग पासवान ने कहा कि कई सरकार आईं और गईं, कई गठबंधन बने और टूटे, मगर आज भी बिहार की समस्या वहीं की वहीं है। आज भी बिहार के लोग शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। आज भी यहां छोटी-छोटी जरूरतें मूलभूत समस्याएं बनी हैं।

    'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की लड़नी है लड़ाई

    चिराग ने कहा कि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की लड़ाई लड़नी है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर 14 करोड़ बिहारियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की लड़ाई लड़नी है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि जाति और मजहब में बांट कर विभाजन की राजनीति सुनियोजित तरीके से की जा रही है, ताकि हमलोग बंटे रहें। यहां पर कोई विकास की बात ना करे। कोई अपने बेहतर भविष्य की बात नहीं करे। इस तरह की राजनीति जान-बूझकर बिहार में रची गई है।

    Lok Sabha Elections: बिहार की इस सीट पर 'आधी आबादी' को आजतक नसीब नहीं हुई जीत, हर पार्टी उतारती है कैंडिडेट फिर भी...

    केंद्र और राज्य में हो एक सरकार

    लोकसभा में किस गठबंधन के साथ लोजपा (रामविलास) जाएगी? इस बारे में चिराग ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। केंद्र और राज्य में एक सरकार होने की वकालत की। उन्होने कहा कि विरोधाभास की सरकार हमेशा हमारे प्रदेश में रही है।

    चिराग ने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र और राज्य दोनों में एक ही सरकार रहे। यह समय है अपने अधिकारों को जानने का।  अपने हक और अधिकारों के लिए लड़ने का। कब तक हम शिक्षा व रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों का मुंह ताकते रहेंगे। अब समय है कि अपने प्रदेश, प्रखंड व गांव में ही बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले।

    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह ने 51 किलों की माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर चिराग का स्वागत किया। वैशाली सांसद वीणा देवी ने चिराग को सोना का मुकुट पहनाया।

    यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस की गोद में बैठे हैं Lalu Yadav...' OBC सम्मेलन में अमित शाह ने RJD सुप्रीमो पर क्यों कह दी ऐसी बात?

    Bihar Politics: 'लालू और तेजस्वी यादव को गाली देने...', गृह मंत्री शाह के माफियाओं को उल्टा लटकाने के बयान पर भड़की RJD