Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CD नहीं देने पर सख्त कोर्ट, मुजफ्फरपुर के अहियापुर थानाध्यक्ष और IO का वेतन बंद

    By Aakash Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 22 Jan 2026 09:55 PM (IST)

    न्यायालय ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई फ्लिपकार्ट लूट और एटीएम धोखाधड़ी के दो मामलों ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । फ्लिप कार्ट डिलीवरी के दफ्तर से 2.10 लाख रुपये लूट व 10 हजार रुपये एटीएम फ्राड के मामले में आरोपित की ओर से दाखिल एबीपी पर सुनवाई नहीं होने पर अहियापुर थानाध्यक्ष व जांच अधिकारी का वेतन बंद करने का कोर्ट ने आदेश दिया है।

    यह आदेश एडीजे-17 के न्यायाधीश दीपक कुमार ने दिया है। दोनों मामले में आरोपित की ओर से पूर्व में एबीपी दाखिल की गई थी। इन मामलों में कोर्ट ने पूर्व में कई बार सीडी व क्रिमिनल इनसिडेंट की मांग की। बावजूद सीडी व क्रिमिनल इनसिडेंट नहीं दिया गया। स्पष्टीकरण का भी जवाब नहीं दिया गया।

    इसके बाद कोर्ट ने थानाध्यक्ष व जांच अधिकारी पर एसएसपी के माध्यम से वेतन बंद करने का आदेश दिया है। छह नवंबर 2015 को मुस्तफापुर के महेश साह जीरोमाइल चौक के एक्सिस बैंक के एटीएम से 15 हजार रुपये निकालने गए थे। इसी क्रम में एटीएम में मौजूद तीन युवकों ने उनका डेबिट कार्ड ले लिया।

    इसके बाद आरोपितों ने उनके डेबिट कार्ड से 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद कहा यह रुपये उनका नहीं है। पीड़ित ने एक आरोपित पताही रूप के अजय कुमार को पकड़ लिया। दो अन्य साथियों की पहचान भगवानपुर के उदय कुमार व औराई बसुआ के आदित्य उर्फ गोलू के रूप में हुई थी। मामले में अहियापुर थाने में प्राथमिकी कराई थी। मामले में आदित्य की ओर से 16 मई 2025 को एबीपी फाइल की गई थी। इसमें कोर्ट ने कई बार केस के आइओ से सीडी व क्रिमिनल इनसिडेंट की मांग की थी।

    खबरें और भी

    पांच बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूटे थे 2.10 लाख 

    बैरिया गोलंबर स्थित फ्लिप कार्ट डिलीवरी के दफ्तर से 25 जनवरी 2023 को पांच बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दो लाख 10 हजार 628 रुपये लूटे थे। मामले में ब्रह्मपुरा दाउदपुर कोठी के रोहन कुमार ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी कराई थी।

    पिस्टल के साथ आए पांच बदमाशों ने कर्मी रविंद्र कुमार को अंदर लाया। पिस्टल की नोक पर सभी के साथ मारपीट कर जमीन पर लेटवाकर शटर बंद कर रुपये लूटने के बाद सभी भाग निकले थे। मामले में भी आरोपित की ओर से एबीपी फाइल की गई थी।