Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में गलत दिशा में कार चलाने का विरोध करने पर चालक को सड़क पर पटककर मार डाला

    By Lalit Kumar Singh Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 16 Mar 2026 10:00 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के मोतीपुर बाजार में सड़क पर साइड लेने के विवाद में दूसरे कार चालक ने लालबाबू राय (45) को वाहन से खींचकर पीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट ...और पढ़ें

    मोतीपुर में रोते-बिलखते मृतक के स्वजन l जागरण

    मोतीपुर में रोते-बिलखते मृतक के स्वजन l जागरण 

    HighLights

    1. मोतीपुर बाजार में रोड रेज की घटना।

    2. साइड लेने के विवाद में चालक की हत्या।

    3. पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान की।

    संवाद सहयोगी, मोतीपुर (मुजफ्फरपुर)। मोतीपुर बाजार में मुख्य पथ पर सोमवार की शाम रोड रेज में कार चालक की पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

    आरोप है कि सड़क जाम के दौरान साइड लेने के विवाद में दूसरी कार के चालक ने वाहन से खींचकर सड़क पर पटक डाला और जमकर पिटाई की। इससे उनका सिर फट गया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई।

    घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार लेकर भागने में कामयाब रहा। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सिंगैला शंकर टोला वार्ड नंबर 10 निवासी लालबाबू राय (45 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

    मृतक के स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र गुलशन कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता मोतीपुर बाजार स्थित किराना व्यवसायी मोतीलाल अग्रवाल की कार चलाते थे। वह भी उन्हीं की दुकान में मजदूरी करता है।

    सोमवार की शाम मालिक को कहीं जाना था, इसलिए उसके पिता कार को आगे बढ़ा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार गलत दिशा से निकलना चाह रही थी।

    जब उसके पिता ने अपने साइड से वाहन चलाने को कहा, तभी उस कार के चालक ने बीच सड़क पर वाहन को खड़ा कर दिया। उसके पिता को कार से खींच कर सड़क पर पटक डाला और जमकर पिटाई कर दी। इससे उनका सिर फट गया। आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार और चालक की पहचान कर ली गई है। पीड़ित परिवार को लिखित शिकायत देने को कहा गया है।

    खबरें और भी