मुजफ्फरपुर में बहू के बाद अब सास की हत्या, बदमाशों में घर में घुसकर मारी गोली
मुजफ्फरपुर के रमतोमहा गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर 80 वर्षीय वृद्ध महिला मरखिया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब एक साल पहले उनकी बहू की भी गो ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो
HighLights
मुजफ्फरपुर में 80 वर्षीय वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या।
एक साल पहले बहू की भी हुई थी हत्या, पुलिस जांच जारी।
एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर विशेष टीम गठित की।
संवाद सहयोगी, मोतीपुर (मुजफ्फरपुर)। मीनापुर थाना के पानापुर ओपी अंतर्गत रमतोमहा गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर सोए अवस्था में 80 वर्षीय एक वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उनकी कनपट्टी में मारी गई। करीब एक वर्ष पहले बहू की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।
एफएसएल की टीम ने जांच कर साक्ष्य संकलन किया। रविवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद ओपीध्यक्ष को कई बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
सोते वक्त कनपटी में मारी गोली
बताया गया कि बालदेव पंडित की विधवा मरखिया देवी झोपड़ी नुमा घर में सोई थी। इसी बीच शनिवार की रात करीब 12 बजे घर का फाटक तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए। इसके बाद कनपट्टी में नजदीक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। छानबीन में पता चला कि घटना के वक्त स्वजन भोज खाने दूसरे गांव में गए हुए थे।
स्वजन देर रात जब घर पहुंचे तो घर का फाटक खुला था। अंदर गए तो दृश्य देख भौंचक रह गए । रात में ही स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।
खबरें और भी
शव के पास घेराबंदी कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। छानबीन के दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों ने स्वजन से पूरी घटना की जानकारी ली।
पूर्व के विवाद के बारे में भी पूछताछ की। इसके बाद गुत्थी सुलझाने व बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। बदमाशों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। -कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसपी