विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल से बिहार में जाली नोट सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर और वैशाली में था नेटवर्क

Published: Fri, 18 Sep 2026 01:11 PM (IST)

बिहार एसटीएफ ने सीतामढ़ी से नेपाल के एक जाली नोट तस्कर इस्राफील नादाफ को गिरफ्तार किया है, जो मुजफ्फरपुर और ...और पढ़ें

पकड़ा गया आरोपित मूल रूप से नेपाल के महोत्तरी जिले के रामगोपालपुर का रहने वाला है।

पकड़ा गया आरोपित मूल रूप से नेपाल के महोत्तरी जिले के रामगोपालपुर का रहने वाला है।

HighLights

  1. एसटीएफ ने सीतामढ़ी में जाली नोट तस्कर इस्राफील नादाफ को पकड़ा।

  2. आरोपी नेपाल के महोत्तरी जिले का निवासी, बिहार में करता था सप्लाई।

  3. उसके पास से भारतीय और नेपाली जाली मुद्रा, मोबाइल जब्त।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Fake Currency Smuggler Arrested: बिहार एसटीएफ की टीम ने सीतामढ़ी के भीठामोड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इस्राफील नादाफ नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया आरोपित मूल रूप से नेपाल के महोत्तरी जिले के रामगोपालपुर का रहने वाला है। वह वैशाली और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारतीय जाली मुद्रा की आपूर्ति करता था।

जाली नोट और मोबाइल जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से 31 हजार 600 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा जब्त की है। इसके अलावा 10 हजार रुपये की नेपाली जाली मुद्रा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है।

संयुक्त छापेमारी में सफलता

इस विशेष छापेमारी अभियान में एसटीएफ के साथ सीतामढ़ी जिला पुलिस और एसएसबी की टीम संयुक्त रूप से शामिल थी।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तस्कर जाली नोटों के अवैध नेटवर्क से पूरी तरह जुड़ा हुआ था। इसके अलावा जाली आधार कार्ड और फर्जी बैंक खातों के जरिए भी उसका नेटवर्क संचालित होता था।

अन्य ठिकानों पर छापेमारी

पुलिस की टीम अब इस मामले में आगे की कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपित का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है जिसके लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया गया है। पूछताछ में मिली अहम जानकारियों के आधार पर पुलिस कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में एक करोड़ के जाली नोट का खेल बेनकाब, 38 सोने के बिस्किट और हथियार के साथ चार हिरासत में