यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muzaffarpur News: बेखौफ अपराधियों ने सरेआम पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, जलेबी लेने दुकान पर गए तो हो गया कांड
Bihar News बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष लखिंद्र पटेल को गोली मार दी। यह घटना सुबह लगभग पांच बजे हुई है। अपराधियों ने पैक्स अध्यक ...और पढ़ें

HighLights
- अपराधियों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं
- जलेबी लेने बाजार गया था पैक्स अध्यक्ष लखिंद्र
- पहले मारपीट हुई, फिर बदमाशों ने मार दी गोली
संवाद सहयोगी, साहेबगंज। Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में सहेबगंज थाना क्षेत्र के हलिमपुर पंचायत के ईशा छपरा चौक पर स्वतंत्रता दिवस की सुबह अपराधियों ने हलिमपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लखिंद्र पटेल को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना गुरुवार सुबह 5:15 की है।
अपराधियों ने कुल चार राउंड गोलियां चलाई। स्थानीय द्वारा घायल पैक्स अध्यक्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।
घायल पैक्स अध्यक्ष के भतीजा कुंदन कुमार पटेल ने बताया कि लखिंद्र ने बुधवार को ईशा छपरा चौक पर स्थित मिश्रीलाल साह के मिठाई दुकान पर जलेबी का ऑर्डर का दिया था। गुरुवार की सुबह उसे लाने गए थे।
इस दौरान, मनाईन की ओर से मोटरसाइकिल से आए दो युवक लखिंद्र पटेल से मारपीट करने लगे, तब इसकी सूचना स्वजन को दी गई। इसी क्रम में अपराधियों ने पिस्टल निकाल कर दो राउंड फायरिंग कर दी और भागने लगे।
पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन
Bihar News: स्वजन को आता देख अपराधियों ने उनपर भी दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद, साहेबगंज की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर साहेबगंज थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार घटनास्थल पर छानबीन की।
लखिंद्र पटेल को गोली लगने की सूचना मिलने पर राजेश सहनी, मुखिया शंभू प्रसाद गुप्ता अस्पताल पहुंच घायल से मुलाकात की।
पैक्स अध्यक्ष विनय सिंह, पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष कन्हैया चौधरी आदि लोगों ने दुख व्यक्त किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दो खोखा बरामद किया गया है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड मिलने के मामले में सुपौल से वन विभाग का दारोगा गिरफ्तार