Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पश्चिम चंपारण के बलथर में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक समेत पांच बच्चे जख्मी

    By JagranEdited By: Ajit kumar
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 11:15 AM (IST)

    वज्रपात की चपेट में आनेवालों में बलथर गांव के रामसूरत ठाकुर का पुत्र धंजीत कुमार(17) प्रदीप पटेल का पुत्र करण कुमार(14) राजकिशोर साह का पुत्र राहुल कु ...और पढ़ें

    तीन घायलों का उपचार चनपटिया अस्पताल में हो रहा है। प्रतीकात्मक फोटो
    तीन घायलों का उपचार चनपटिया अस्पताल में हो रहा है। प्रतीकात्मक फोटो

    बेतिया, जासं। बलथर में ठनका गिरने से युवक समेत पांच लोग जख्मी हो गये हैं। जिसमें दो की हालत गम्भीर है। घायलों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बेतिया भेजा गया है। घायलों में बलथर गांव के रामसूरत ठाकुर का पुत्र धंजीत कुमार(17), प्रदीप पटेल का पुत्र करण कुमार(14), राजकिशोर साह का पुत्र राहुल कुमार(12), राजेश साह का पुत्र ज्योतिशंकर कुमार(11) व स्वर्गीय शोधा साह के पुत्र लव साह(22) शामिल हैं।

    सभी गांव से पश्चिम श्मशानघाट जाने वाली रास्ते में जा रहे थे। अचानक बर्षा होने लगी और इसी दौरान ठनका गिरा, जिसमें पांचों जख्मी हो गये। आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे मजदूर दौड़कर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया। बलथर के थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन घायलों का उपचार चनपटिया अस्पताल में हो रहा है। जबकि दो को रेफर किया गया है।